Meerut News: टक्कर के बाद गाड़ी ने बाइक सवार को डेढ़ सौ मीटर तक घसीटा

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: शनिवार को मेरठ-बड़ौत रोड पर खिवाई कस्बे में एक तेज़ रफ्तार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार इमामुद्दीन को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद बाइक गाड़ी के नीचे फंस गई और चालक उसे करीब डेढ़ सौ मीटर तक घसीटता गया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया, और घायल युवक को अस्पताल भेजा गया।

Meerut News: टक्कर के बाद गाड़ी ने बाइक सवार को डेढ़ सौ मीटर तक घसीटा

Meerut News: मेरठ-बड़ौत रोड पर कस्बा खिवाई स्थित पेट्रोल पंप के सामने शनिवार को एक गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बाइक गाड़ी के नीचे फंस गई, जिसे चालक करीब डेढ़ सौ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। कस्बा खिवाई निवासी इमामुद्दीन पुत्र मौसम अली शनिवार दोपहर पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे बाइक खड़ी कर किसी व्यक्ति से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान मेरठ की ओर से बड़ौत की तरफ जा रही गाड़ी ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बाइक गाड़ी के नीचे फंस गई, जिसे चालक करीब डेढ़ सौ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: टक्कर के बाद गाड़ी ने बाइक सवार को डेढ़ सौ मीटर तक घसीटा