
उच्च शिक्षा संस्थान में बदलेंगे प्रदेश के सात डायट
Meerut News - प्रदेश के सात जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) जल्द ही उच्च शिक्षा संस्थानों में बदल जाएंगे। इनमें मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर और गोरखपुर शामिल हैं। ये संस्थान इंटर के बाद छात्रों को बीए-बीएड, बीकॉम-बीएड और बीएससी-बीएड पाठ्यक्रम प्रदान करेंगे।
प्रदेशभर के सात जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) जल्द ही उच्च शिक्षा संस्थान में बदल जाएंगे। इन सात डायट में वेस्ट यूपी से मेरठ एवं हापुड़ के साथ गौतमबुद्धनगर शामिल है। अभी तक केवल डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के छात्रों को प्रशिक्षित और चयनित शिक्षकों के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी निभाने वाले डायट में बीए-बीएड, बीकॉम-बीएड, बीएससी-बीएड पाठ्यक्रमों की पढ़ाई हो सकेगी। इन पाठ्यक्रमों में इंटर के बाद छात्रों का प्रवेश होगा। चार वर्षीय पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को स्नातक के साथ बीएड की उपाधि भी मिलेगी। एनसीटीई का है योजना नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) को पूरी तरह से लागू करते हुए भविष्य की जरुरतों के अनुसार विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए डायट को बहु विषयक संस्थान के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की थी।
प्रदेश से जरुरी संसाधन रखने वाले डायट को इस प्रक्रिया में चयनित किया गया है। प्रदेश में 70 डायट, सात को मिलेगा मौका प्रदेश में 70 डायट हैं, लेकिन इनमें से सात को ही बहुविषयक संस्थान के रूप में विकसित करने का मौका मिलेगा। जिन सात डायट को इसके लिए चुना गया है उसमें हापुड़, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर एवं गोरखपुर शामिल हैं। इन संस्थानों में 12 वीं के बाद ही छात्रों को शिक्षक के रूप में तैयार किया जाएगा। भविष्य में स्कूलों में चार वर्षीय पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को ही शिक्षक बनने का मौका मिल सकता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




