सरधना में पुलिस चौकी और आसपास इलाके में भरा पानी, लोग परेशान

Mar 03, 2026 05:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

Meerut News - मंगलवार को पुलिस चौकी के निकट नाला चौक होने से जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हुई। कई घंटे तक पानी भरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पालिका कर्मचारियों ने नाले की सफाई की, जिसके बाद जलनिकासी सुचारू हुई। स्थानीय लोगों ने नाले की पुलिया ऊंची करने की मांग की है।

सरधना में पुलिस चौकी और आसपास इलाके में भरा पानी, लोग परेशान

पुलिस चौकी के निकट मंगलवार को नाला चौक होने से जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गलियों के अलावा पुलिस चौकी परिसर में पानी भर गया। कई घंटे पानी सड़क व चौकी में भरा रहा, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पालिका कर्मचारी ने घंटों की मशक्कत कर नाले की सफाई की, जिसके बाद जलभराव से निजात मिल पाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले की पुलिया नीची है, जिसके चलते उसमें कूड़ा करकट अड़ जाता है और वह चौक हो जाता है। मंगलवार को नाला अचानक से चौक हो गया, जिसके बाद नाले का पानी सड़क पर आ गया।

आसपास की गलियों के अलावा पानी पुलिस चौकी परिर में भर गया। कई घंटे पानी भरा रहा, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पालिका अधिकारियों ने तुरंत सफाई कर्मचारियों की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने मशक्कत कर चौक नाले को साफ किया, जिसके बाद पानी निकासी सुचारू हो पाई। लोगों ने नाले की पुलिया को ऊंची कराकर आए दिन उत्पन्न हो रही जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।