
सीमांकन पिलर उखाड़ने का आरोप, केस दर्ज
Meerut News - सरूरपुर के गांव कलीना में भूमि सीमांकन प्रक्रिया के दौरान कुछ लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और मारपीट की। पीड़ित राजेंद्र कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव कलीना में कोर्ट के निर्देश पर की जा रही भूमि सीमांकन प्रक्रिया के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना सरूरपुर पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। गांव कलीना निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र दयाचंद ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों ने लगाए गए सीमांकन पिलरों को उखाड़कर नष्ट कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने धमकी दी।
उधर, थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




