Meerut News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार घायल
Meerut News: गुरुवार सुबह दिल्ली दून हाईवे पर सकौती में अज्ञात वाहन की टक्कर से 37 वर्षीय युवक बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस द्वारा मोदीपुरम के फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और बाइक को सकौती चौकी भिजवाया। विधिक कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतज़ार है।

Meerut News: दिल्ली दून हाईवे पर सकौती में दशरथपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। मुजफ्फरनगर के पुरबालियान निवासी 37 वर्षीय बबलू बाइक पर सवार होकर किसी काम से मेरठ जा रहा था। हाईवे पर सकौती में दशरथपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार को राहगीरों ने हाईवे से उठाकर एंबुलेंस को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से मोदीपुरम स्थित फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती कराया।सूचना
पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए घायल युवक की बाइक को सकौती चौकी भिजवाया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


