
स्टेट एथलेटिक्स के लिए मेरठ मंडल की टीम का चयन
Meerut News - मेरठ मंडल की टीम का चयन प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता 13-14 नवंबर को वाराणसी में होगी। विभिन्न इवेंट्स के लिए ट्रायल कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए गए, जिसमें 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए बुधवार को मेरठ मंडल की टीम का चयन किया गया। प्रतियोगिता 13-14 नवंबर को वाराणसी में होगी। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में दोनों वर्गों के ट्रायल आयोजित किए गए। एथलीट कोच गौरव त्यागी ने बताया कि 100 व 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, भाला फेंक, हैमर थ्रो, 1500 और 3000 मीटर दौड़ के लिए टीम का चयन किया गया। मेरठ मंडल से गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बागपत से खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचे। 100 से अधिक खिलाड़ियों ने दोनों वर्गों में ट्रायल दिया। इसके बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन किया गया।

महिला वर्ग में टीम मैनेजर प्रफुल्ल त्यागी को बनाया गया। -------- मेरठ मंडल टीम पुरुष वर्ग खिलाड़ी इवेंट जिला सुमित 100 व 200 मीटर दौड़ मेरठ निकुंज पाल 100 व 200 मीटर दौड़ गाजियाबाद अनस 400 मीटर बुलंदशहर अंकित कुमार 800 मीटर बुलंदशहर रिहान 1500, 3000 मीटर मेरठ अजय कुमार 3000 मीटर बुलंदशहर प्रदीप कुमार 1500 मीटर बुलंदशहर मुल्कानंद शर्मा 110मी हर्डल गौतमबुद्धनगर अभिनव ट्रीपल जंप मेरठ शक्ति ट्रीपल जम्प मेरठ तपिश चौधरी हैमर थ्रो मेरठ लक्की पाल हैमर थ्रो गाजियाबाद मो. इस्माईल लंबी कूद बुलंदशहर प्रियांशु ऊंची कूद मेरठ शिवा शॉटपूट हापुड़ नमन सिंह शॉटपूट गाजियाबाद देव पोलवॉल्ट मेरठ मो. शाहवेज भाला फेंक हापुड़ पारस कुशवाहा भाला फेंक सत्यम ऊंची कूद मेरठ

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


