ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठबिग बॉस की तर्ज पर दूसरा विज्ञान घर 16 जून से शुरु

बिग बॉस की तर्ज पर दूसरा विज्ञान घर 16 जून से शुरु

मेरठ में बिग बॉस की तर्ज पर दूसरा विज्ञान घर 16 जून से शुरू होने जा रहा है। इस बार विज्ञान घर वेद इंटरनेशनल स्कूल सिवाया में शुरू होगा। इस बार खास बात यह है कि विज्ञान घर में विदेश से भी बाल...

बिग बॉस की तर्ज पर दूसरा विज्ञान घर 16 जून से शुरु
हिन्दुस्तान टीम,मेरठThu, 24 May 2018 01:44 AM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ में बिग बॉस की तर्ज पर दूसरा विज्ञान घर 16 जून से शुरू होने जा रहा है। इस बार विज्ञान घर वेद इंटरनेशनल स्कूल सिवाया में शुरू होगा। इस बार खास बात यह है कि विज्ञान घर में विदेश से भी बाल वैज्ञानिक और युवा वैज्ञानिक हो सकते हैं। इसकी जानकारी अपार चैंबर ऑफ कामर्स में आयोजित प्रेसवार्ता में दी गई। प्रेसवार्ता में विज्ञान के घर संयोजक, प्रवक्ता व वेद इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन अजित कुमार व प्रगति विज्ञान संस्था के सचिव व विज्ञान घर के समन्वयक दीपक शर्मा रहे।

प्रेसवार्ता में बताया गया कि 16 से 25 जून तक वेद इंटरनेशनल स्कूल सिवाया में विज्ञान घर बिग बॉस की तर्ज पर रहेगा। विज्ञान घर में स्वच्छता अभियान, कई जागरुकता अभियान के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा 20 बाल व युवा वैज्ञानिक एक साथ दिन रात विज्ञान घर में रहेंगे। लड़के-लड़कियों की रहने की व्यवस्था अलग-अलग कमरों में होगी, लेकिन गतिविधियां एक साथ ही होंगी। इस बार विज्ञान घर में देश-विदेश से रजिस्ट्रेशन फार्म आए हैं। इसमें नेपाल, ओमान में मस्कट से और पूरे देश भर से 138 रजिस्ट्रेशन फार्म आए हैं। इसमें निर्णायक मंडल की स्क्रीनिंग चल रही और टेलीफोनिक वार्तालाप से ही चयन किया जाएगा।

खास बात यह होगी

आठ खास मुद्दे शामिल होंगे, जोकि महत्वपूर्ण हैं। युवाओं के नजरिए को महत्व दिया जाएगा, 20 निणार्यकों की नजर रहेगी, जिसमें बारी-बारी से दिन रात ड्यूटी लगी रहेगी, विज्ञान की सभी विधाओं का उपयोग किया जाएगा और शामिल प्रतिभागियों के इनोवेशन भी देखे जाएंगे, प्रतिदिन शाम चार से छह बजे के बीच जाने माने शिक्षाविद्, वैज्ञानिक, विशिष्ट व्यक्तियों को युवाओं से रूबरू कराया जाएगा, 24 घंटे का लाइव स्ट्रीमिंग होगी, विज्ञान आओ करके सीखें यूटयूब www.pvsuniverse.com, और vigyanguru.com, पर और विज्ञान गुरु दीपक शर्मा और एक अनुभवी महिला बच्चों की डाइट का ध्यान रखेगी।

इस बार खुद बनाया जाएगा खाना

विज्ञान घर में बच्चों को सामान दे दिया जाएगा। बाल वैज्ञानिक व युवा वैज्ञानिक मिलकर खुद खाना बनाएंगे। संयोजक अजित कुमार ने बताया कि टीम निगरानी करेगी और खाने की व्यवस्था भी रहेगी। देखा जाएगा कि यदि खाना नहीं बन सका, तो बना बना खाना भी दिया जाएगा।

23 वर्ष तक के युवा वैज्ञानिक होंगे शामिल

इस बार कक्षा छह से 23 वर्ष तक के युवा वैज्ञानिक शामिल होंगे और विज्ञान घर का गीत भी लिखा जाएगा, जिसमें माला व गीता सचदेवा रहेंगी और निर्णायक व विशेष टीम में डॉ. सीमा जैन रहेगी।

नासा के अनुभवी भी आएंगे

कई बड़े विज्ञान जगत के अनुभवी लोग भी शामिल होंगे, जिसमें नासा की वैज्ञानिक रह चुकी लीना बोकिल भी एक दिन के लिए आएंगी। साथ ही पिछले साल के विज्ञान घर के विजेताओं को भी एक दिन के लिए बुलाने की तैयारी है। साथ ही विज्ञान में कुछ दिन एक घंटा बाहर के बच्चों को भी विजिट का प्रवेश देने की भी तैयारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें