
डग्गामार बसों समेत वैन के चालान, हंगामा
Meerut News - जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्कूलों-कॉलेजों के बाहर डग्गामार और अवैध संचालित वाहनों पर कार्रवाई की गई। वैन संचालकों ने विरोध करते हुए धरना दिया और चेतावनी दी कि आरटीओ का एक्शन वापस...
जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गुरुवार को शहरभर के स्कूलों-कॉलेजों के बाहर अभियान चलाकर डग्गामार, अवैध संचालित निजी स्कूली वाहन समेत अन्य ओवरलोड वाहनों पर चालान कर सीज करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को वैन संचालकों ने हंगामा कर धरने पर बैठ गए। शुक्रवार को एआरएम सोहराबगेट के साथ एआरटीओ प्रीति पांडेय के साथ मिलकर संयुक्त अभियान में बस, वैन जो गढ़ रोड पर अनाधिकृत संचालित की जा रही थी। इनको आरटीओ ऑफिस कंपाउंड में सीज करके प्रवर्तन की कार्यवाही की गई है। एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कर्दम ने बताया कि स्कूली वाहनों की चेकिंग, चालान और सीज करने की कार्रवाई जारी रहेगी।

-- स्कूली वैन संचालकों में रोष स्कूली बस, वाहनों पर आरटीओ, यातायात की टीम द्वारा की जा रही कार्रवाई के विरोध में वैन संचालकों ने हंगामा कर हड़ताल की चेतावनी दी। साथ ही धरने पर बैठ गए। कहा आरटीओ उनकी बसों को सीज कर रहा है। अगर आरटीओ विभाग ने अपना एक्शन वापस नहीं लिया तो कोई भी वैन चालक स्कूली वैन नहीं चलाएगा। वही बच्चों को आज वापस घर छोड़ने से इंकार कर दिया है। क्योंकि उनकी रोजी रोटी यही है। अब उस पर संकट आ गया। इसी बीच बच्चों के अभिभावक को फोन वाहन चालकों पर आने शुरू हो गए। इसके बाद हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


