Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsSchool Bus Driver and Biker Clash in Ruhasa Village Tensions Rise
रूहासा गांव में साइड मांगने को लेकर मारपीट, 12 लोग घायल

रूहासा गांव में साइड मांगने को लेकर मारपीट, 12 लोग घायल

संक्षेप:

Meerut News - रुहासा गांव में स्कूल बस चालक और बाइक सवार के बीच साइड मांगने को लेकर विवाद हुआ। दोनों में मारपीट हुई और बुलाई गई भीड़ के साथ पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायल लोगों को अस्पताल भेजा। जांच चल रही है और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Nov 30, 2025 12:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

रुहासा गांव में स्कूल बस चालक और चकबंदी गांव निवासी बाइक सवार के बीच शनिवार दोपहर साइड मांगने को लेकर विवाद हो गया। दोनों में मारपीट हुई तो बाइक सवार ने फोन कर अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों में पुलिस के सामने ही मारपीट होती रही। दोनों पक्षों के 10 से 12 लोगों को घायल अवस्था में दौराला सीएचसी भिजवाया। रुहासा निवासी आरिफ खतौली स्थित स्कूल बस चालक है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शनिवार को वह बस लेकर रुहासा आ रहा था। इस दौरान चकबंदी निवासी आकाश अपनी दादी चुन्नी देवी की तेरहवीं में शामिल होने आई बहन को छोड़कर रुहासा से निकलकर गांव जा रहा था। वह गांव स्थित एक दुकान पर सामान ले रहा था कि साइड मांगने को लेकर आरिफ और आकाश में विवाद हो गया। आकाश को मारपीट कर घायल कर दिया। आकाश ने अपने पक्ष के लोगों को सूचना देकर बुला लिया। दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए और मारपीट, पथराव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी मारपीट और पथराव होता रहा। थाना पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों से घायल आरिफ, आकाश, गौरव, सुरेंद्र, अंकुर, सौरभ, सोमपाल, मनोज, मूले, मुकेश, अंकित आदि को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।