ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठखतौली में बंधक बनी सरधना की बारात, बिन दुल्हन लौटी

खतौली में बंधक बनी सरधना की बारात, बिन दुल्हन लौटी

सरधना के नंगला रोड से खतौली गई बारात को बंधक बना लिया गया। दूल्हा पक्ष ने रुखसती से पूर्व बाइक की मांग कर दी। जिसके बाद गुस्से में आए लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे सहित कई लोगों को बंधक बना लिया।...

खतौली में बंधक बनी सरधना की बारात, बिन दुल्हन लौटी
हिन्दुस्तान टीम,मेरठThu, 26 Mar 2020 01:42 AM
ऐप पर पढ़ें

सरधना के नंगला रोड से खतौली गई बारात को बंधक बना लिया गया। दूल्हा पक्ष ने रुखसती से पूर्व बाइक की मांग कर दी। जिसके बाद गुस्से में आए लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे सहित कई लोगों को बंधक बना लिया। रातभर बंधक बने रहे दूल्हा व उसके परिजनों को समझौता होने के बाद सुबह में छोड़ दिया गया। उधर, दुल्हन ने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दूल्हे को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। यह घटना नगर में चर्चाओं का विषय बनी रही।

नंगला आर्डर निवासी युवक का रिश्ता खतौली में तय हुआ था। मंगलवार शाम सरधना से खतौली के लिए बारात भी गई। धूमधाम के साथ पहुंची बारात का स्वागत भी हुआ। निकाह के बाद बारात ने खाना खाया और फिर रुखसती की तैयारी शुरू हो गई। इसी बीच दूल्हे को पता चला कि दहेज में बाइक नहीं है तो वह वहीं पर बिफर पड़ा। उसने बाइक की मांग रख दी। जिसको लेकर लड़की पक्ष के लोग नाराज हो गए। आरोप है कि लड़का पक्ष ने बाइक मिलने के बाद ही दुल्हन को लेकर जाने की शर्त रख दी। इसी बात से क्षुब्ध लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हा, उसके पिता व अन्य कई जिम्मेदार लोगों को बंधक बना लिया। रातभर सभी लोग वहीं बंधक बने रहे। उनकी पिटाई भी की गई। रात में ही पंचायत बैठी, जिसमें गणमान्य लोगों ने शिरकत की। सूत्रों की माने तो पुलिस की मध्यस्ता में दोनों पक्षों में एक लाख 60 हजार रुपये में समझौता हो गया। समझौता होने के बाद बंधक बने बारात के लोग बिना दुल्हन के वापस लौट आए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें