ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठकानून व्यवस्था पर भड़के सपाई, भैंस के आगे बीन बजाई

कानून व्यवस्था पर भड़के सपाई, भैंस के आगे बीन बजाई

सर्राफ हत्याकांड और अन्य घटनाओं को लेकर रविवार को सपा नेता परविंदर सिंह ईशू के नेतृत्व में सपाइयों ने भैंस के आगे बीन बजाई। सपा नेताओं ने कहा कि...

कानून व्यवस्था पर भड़के सपाई, भैंस के आगे बीन बजाई
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 14 Sep 2020 11:23 AM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ। मुख्य संवाददाता

सर्राफ हत्याकांड और अन्य घटनाओं को लेकर रविवार को सपा नेता परविंदर सिंह ईशू के नेतृत्व में सपाइयों ने भैंस के आगे बीन बजाई। सपा नेताओं ने कहा कि कानून व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। पुलिस, प्रशासन, सरकार कोई काम नहीं कर रही है। उन्होंने ठोस कार्रवाई की मांग की।

सपा युवजन सभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सरदार परविन्दर सिंह इशू के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता, नेता थापरनगर में एकत्र हुए। उसके बाद एक भैंस पर कानून-व्यवस्था को लेकर पोस्टर चस्पा कर दिया। उसके बाद भैंस के आगे बीना बजाई। सपा नेता ने कहा कि जब आम आदमी सुरक्षित नहीं है तो पुलिस प्रशासन का क्या काम है। सर्राफ हत्याकांड में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई। जानी क्षेत्र में शराब से तीन लोगों की मौत को लेकर दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में सरदार परविंदर ईशू के साथ जयकरण भूटानी, अफजाल सैफी, अरुण यादव, ओम प्रकाश यादव, दुलीचंद यादव, अनुज सैनी, नितिन यादव, दीपांशु चौहान, अभिषेक शाक्य, दीपक चौहान, विजेन्द्र सैनी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें