ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठसपाइयों ने घेरी कमिश्नरी, निकाला जुलूस

सपाइयों ने घेरी कमिश्नरी, निकाला जुलूस

सुबह से कमिश्नरी पर सपाई जुटे। भाजपा के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर कमिश्नरी घेरी। महंगाई, किसानों का गन्ना बकाया, बिजली की बढ़ी दरें, बढ़ते अपराध, छात्र संघ चुनाव आदि मुद्दों पर सपाइयों ने भाजपा को कोसा,...

सपाइयों ने घेरी कमिश्नरी, निकाला जुलूस
हिन्दुस्तान टीम,मेरठWed, 19 Sep 2018 01:44 AM
ऐप पर पढ़ें

सुबह से कमिश्नरी पर सपाई जुटे। भाजपा के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर कमिश्नरी घेरी। महंगाई, किसानों का गन्ना बकाया, बिजली की बढ़ी दरें, बढ़ते अपराध, छात्र संघ चुनाव आदि मुद्दों पर सपाइयों ने भाजपा को कोसा, बाद में कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। ऐसे में कमिश्नरी पर सुबह से सपाई जुटे। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. राजपाल सिंह ने कहा कि भाजपा राज में हर वर्ग त्रस्त है। भाजपा के सभी दावे और वादे खोखले साबित हो रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। पुलिस थाने व सरकारी दफ्तरों में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है, यह तुरंत रुकना चाहिए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार बनी है, महिला उत्पीड़न के मामलों में बाढ़ आ गई है। महिला संरक्षण का नारा खोखला साबित हो रहा है। एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रेमी की अगुवाई में भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने बाबा साहब व दलित नेताओं के जिंदाबाद के नारे लगाए।

महानगर अध्यक्ष विपिन मनोठिया ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर बेतुके बोल तक कह डाले। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को जवाब देगी और 2019 में इनकी जमानत तक जब्त हो जाएगी। संचालन करते हुए महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने कहा कि बढ़ते अपराध और महंगाई ने लोगों को हलकान कर दिया है। भाजपा समाज में नफरत फैला रही है। पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेंद्र शर्मा, परविंदर सिंह ईशू, विजय सिंह पाल, मृदुला यादव, रेखा गुप्ता, संगीता राहुल, अनिता मिलन आदि ने विचार रखे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें