ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठसंजीव सिक्का को मिल गई लालबत्ती, चेयरमैन निर्वाचित

संजीव सिक्का को मिल गई लालबत्ती, चेयरमैन निर्वाचित

आखिरकार भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव सिक्का को लाल बत्ती मिल गई। वे उत्तर प्रदेश सहकारी उपभोक्ता सहकारी संघ के चेयरमैन चुन लिये गए। चेयरमैन का यह पद राज्य मंत्री के दर्जे का है। चेयरमैन...

संजीव सिक्का को मिल गई लालबत्ती, चेयरमैन निर्वाचित
हिन्दुस्तान टीम,मेरठWed, 01 Jul 2020 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

आखिरकार भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव सिक्का को लाल बत्ती मिल गई। वे उत्तर प्रदेश सहकारी उपभोक्ता सहकारी संघ के चेयरमैन चुन लिये गए। चेयरमैन का यह पद राज्य मंत्री के दर्जे का है। चेयरमैन निर्वाचित होने पर भाजपा के क्षेत्रीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें फोन पर बधाई दी। परिवार में भी खुशी का माहौल है। वे लखनऊ में गुरुवार को मेरठ आएंगे।

मूलरूप से बड़ौत के गांव सिक्का के रहने वाले संजीव गोयल कई साल पहले मोदीपुरम में अपने परिवार के साथ आकर रहने लगे थे। संजीव गोयल ने बताया कि वह 1980 में संघ के गट नायक बने। इसके पश्चात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में जिला स्तर तक विभिन्न जिम्मेदारियों पर रहे। सन 1993 में भाजयुमो जिला मेरठ में मंत्री का दायित्व संभाला। वर्ष2000 तक उपाध्यक्ष और महामंत्री का दायित्व युवा मोर्चा में रहा। इसके अलावा भाजपा जिला बागपत में उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के पद पर रहे। सन 2012 से अब तक पहले दो बार क्षेत्रीय मंत्री ,उसके बाद 2018 से अब तक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व उन पर है। उन्होंने बताया कि सभापति के चुनाव के लिए भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी घोषित किया था। मंगलवार को संचालक मंडल ने सर्वसम्मति से चेयरमैन चुन लिया। उनके निर्वाचित होने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, विधायक सोमेंद्र तोमर, सत्यप्रकाश अग्रवाल, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल, अजय भराला, अरविन्द गुप्ता मारवाड़ी, संदीप प्रधान, समीर चौहान, अजीत चौधरी, संजीव बंसल आदि ने फोन पर उन्हें बधाई दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें