Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsSampad Sports Festival 2025 Karan Kundra Inspires Students at JP Academy
खेल से होता है मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास का विकास : करण कुंद्रा

खेल से होता है मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास का विकास : करण कुंद्रा

संक्षेप: Meerut News - गंगानगर में जेपी एकेडमी में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन, बॉलीवुड अभिनेता करण कुंद्रा ने कार्यक्रम में भाग लिया। छात्रों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। करण कुंद्रा ने छात्रों को खेल के महत्व और मेहनत के बारे में बताया। कई छात्रों ने दौड़ में पुरस्कार भी जीते।

Wed, 5 Nov 2025 02:08 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

गंगानगर। जेपी एकेडमी में चल रहे सांसद खेल महोत्सव 2025 के दूसरे दिन बॉलीवुड अभिनेता एवं मॉडल करण कुंद्रा कार्यक्रम में पहुंचे। खेल महोत्सव के दूसरे दिन छात्रों ने दौड़, खो-खो, वॉलीबॉल और फुटबॉल प्रतियोगिता शानदार प्रदर्शन किया। जेपी एकेडमी में नौ दिवसीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता एवं मॉडल करण कुंद्रा शामिल हुए। कार्यक्रम में टीवी कलाकार करण कुंद्रा को देखकर छात्र गदगद हो उठे। मुख्य अतिथि करण कुंद्रा, जेपी संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर हरिओम अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुख्य अतिथि ने छात्रों से कहा कि खेल प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। खेल से शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने के साथ मानसिक संतुलन, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में जाने का कोई शॉर्टकट नहीं है, बड़े सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत भी बड़ी करनी चाहिए। इस दौरान छात्रों ने करण कुन्द्र से क्विक रेपिड फायर के दौरान कई रोचक सवाल भी पूछे। इसके बाद करण कुंद्रा और डॉक्टर विशाल अग्रवाल की टीम के बीच रस्साकसी का मुकाबला हुआ। जिसमें विशाल अग्रवाल की टीम विजेता रही। वहीं दूसरे दिन विभिन्न स्कूलों से पहुंचे हजारों छात्रों ने 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, खोखो, वॉलीवॉल, फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस मौके पर अनुराग अग्रवाल, डॉक्टर विशाल अग्रवाल, ईशिता अग्रवाल, नूपुर अग्रवाल, अर्पित चौधरी, उमेश कुमार आदि मौजूद रहें। --- इन स्कूलों के छात्रों ने जीते मुकाबले 100 मीटर दौड़ बॉयज अंडर 18 में सेंट मेरी स्कूल के छात्र जोयल, 100 मीटर दौड़ बॉयज अंडर 14 में विद्या संस्कार स्कूल के चिराग खारी, 100 मीटर बॉयज अंडर 12 में महावीर इंटरनेशनल स्कूल के कृष्णा, 100 मीटर दौड़ गर्ल्स अंडर 18 में एसबीवीएम स्कूल की छात्रा तनिश्का वर्मा, 100 मीटर दौड गर्ल्स अंडर 14 में डीएम पब्लिक स्कूल की छात्रा गुरूवाणी ढ़िल्लो, 100 मीटर दौड़ गर्ल्स अंडर 12 में डीएम पब्लिक स्कूल अटोला की छात्रा वेदिका पहले स्थान पर रही।