ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठप्रस्तुतियों से समां बांधा, नाटिका मंचन से बदलाव का संदेश

प्रस्तुतियों से समां बांधा, नाटिका मंचन से बदलाव का संदेश

केएल इंटरनेशनल के केजी विंग का वार्षिक समारोह र्स्विलिंग ह्यूस शनिवार को आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। विभिन्न राज्यों की झलक दर्शाई। साथ ही नाटकों का मंचन...

प्रस्तुतियों से समां बांधा, नाटिका मंचन से बदलाव का संदेश
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSun, 03 Dec 2017 02:05 AM
ऐप पर पढ़ें

केएल इंटरनेशनल के केजी विंग का वार्षिक समारोह र्स्विलिंग ह्यूस शनिवार को आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। विभिन्न राज्यों की झलक दर्शाई। साथ ही नाटकों का मंचन करके देश और समाज में बदलाव का संदेश दिया।

सर्वप्रथम वाईस चेयरमैन तेजेंद्र खुराना, डायरेक्टर मनमीत खुराना, प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने मुख्य अतिथि एडीएम सिटी मुकेश चंद्रा एवं आशा चंद्रा को पुष्प गुच्छ भेंट करके स्वागत किया। चीफ गेस्ट ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केजी विंग के बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। इसके उपरांत रंगारंग कार्यक्रमों की शृंखला आरम्भ हुई। बच्चों ने बैंड परफॉरमेंस, योगा, राजस्थानी लोक नृत्य, पाश्चात्य नृत्य, शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। इनमें एक के बाद एक कार्यक्रमों को सहारा गया। अलग-अलग राज्यों की संस्कृति को दर्शाने वाले नृत्य दर्शकों ने खूब पसंद किए। इसके अलावा बॉलीवुड मेमोरिला शीर्षक पर कार्यक्रम दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें नन्हे कलाकारों ने 60 के दशक के मशहूर फिल्मी गीतों पर नृत्य पेश किया। साथ ही लघु नाटिका अनोखा दीपदान में छात्रों ने देश के लिए बलिदान का पाठ पढ़ाया। बेटियां नामक नृत्य नाटिका में बेटी बचाओ का संदेश दिया। इस बीच बच्चों की अभिनय क्षमता की प्रशंसा की गई। देशव्यापी समस्या में शुमार प्रदूषण स्मॉग, जल प्रदूषण एवं जल संरक्षण के लिए भी नौनिहाल आगे आए। देश को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखने की शपथ ली। समारोह में स्कूल में शत-प्रतिशत उपस्थित वाले तथा श्रेष्ठ शैक्षिक प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही आगे भी बेहतर प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रोत्साहित किए। वाईस चेयरमैन ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने समारोह में आए अभिभावकों का आभार प्रकट किया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल शिक्षक और स्टाफ का सहयोग रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें