
सपा ने कादिर राणा की पुत्रवधू सुंबुल राणा को बनाया प्रत्याशी
Meerut News - समाजवादी पार्टी ने मीरापुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद कादिर राणा की पुत्रवधू सुंबुल राणा को उम्मीदवार घोषित किया है। यह निर्णय लखनऊ में पार्टी के नेताओं की मंत्रणा के बाद लिया गया। सपा...
समाजवादी पार्टी ने मीरापुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने पूर्व सांसद कादिर राणा की पुत्रवधू सुंबुल राणा को उम्मीदवार घोषित किया है। सुंबुल बसपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली की छोटी बेटी है। लखनऊ में जिले के कद्दावर नेताओं से घंटों मंत्रणा करने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुंबुल राणा के नाम पर सहमति बनने के बाद उन्हें प्रत्याशी घोषित कर बड़ा दांव खेल दिया है। इस तरह सपा सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व सांसद कादिर राणा, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी समेत सपा के कई नेता और दावेदारों ने लखनऊ में डेरा डाले हुए था। दिन में ही सपा नेतृत्व में तय कर लिया था कि मीरपुर सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया जाएगा। देर शाम सुंबुल राणा के नाम की घोषणा की गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




