Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsSamajwadi Party Leaders Discuss Voter Issues in Hastinapur Constituency
सपा कार्यकर्ता 26 तक बीएलओ के साथ सक्रियता बनाएं

सपा कार्यकर्ता 26 तक बीएलओ के साथ सक्रियता बनाएं

संक्षेप:

Meerut News - समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी ने पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि के साथ मवाना में कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने सभी बूथों पर बीएलओ के साथ सक्रियता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। हस्तिनापुर विधानसभा में मृतक मतदाताओं के वोट काटे जाने और नए मतदाताओं के फॉर्म भरने पर भी चर्चा हुई।

Dec 16, 2025 01:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

मवाना। पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि के आवास पर सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी ने एसआईआर पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। कहा कि सभी कार्यकर्ता 26 दिसंबर तक सभी बूथों पर बीएलओ के साथ अपनी सक्रियता बनाए रखें। उन्होंने पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि से हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के बूथवार पर चर्चा की। पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने अवगत कराया कि हस्तिनापुर विधानसभा में जिन लोगों की मृत्यु हो गई है उनके वोट काटे गए हैं और जो लोग 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करेंगे उनके फॉर्म भरकर जमा कर दिए गए हैं। हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ उनके संपर्क में हैं और बूथ वाइज प्रत्येक दिन पूरी मतदाता सूची पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जहां कहीं कोई मतदाताओं को दिक्कत आ रही है तो उनको वोट बनवाने में या वोट कहीं कटवाने में या अपनी वोट कही दूसरी जगह स्थानांतरण करने में परेशानी आती है, तो विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उनके साथ मिलकर और संबंधित अधिकारियों से मिलकर उन समस्याओं को दूर करने का कार्य कर रहे हैं। हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में बूथवाइज प्रत्येक दिन मोबाइल के जरिए वार्ता कर संपर्क किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष के साथ योगेंद्र कुमार, निर्मित यादव, मास्टर कृष्णपाल यादव, मुरसलीन, ऐहतेश्याम इलाही, प्रवेश मुकदम, धनीराम गौतम, कम्बर ज़ैदी, मान अंसारी, सुनील गुज्जर पाली, मकसूद सेफी, जैकी, पवन यादव, सनी कुमार, सलमान, नितिन चौहान, इस्तियाक अब्बासी, रईस आज़म मलिक, तपन कुमार, नितिन चौहान, महमूद गजनवी मौजूद रहे।