सलीम दीवाना हत्याकांड : हत्यारोपी कर रहे दिल्ली में सरेंडर के लिए सेटिंग
Meerut News - मेरठ के सिविल लाइन में 30 जुलाई को सलीम दीवाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी, जो दक्षिण भारत फरार हो गए थे, अब दिल्ली में सरेंडर करने की योजना बना रहे हैं। मेरठ पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर...

सिविल लाइन में हुए सलीम दीवाना हत्याकांड के आरोपी दिल्ली में सरेंडर का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में दो टीम के दिल्ली में आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगाया गया है। वहीं, अभी तक इन आरोपियों को मुकदमे में नामजद नहीं किया गया है। मेरठ के सिविल लाइन में हाशिमपुरा चौकी के पीछे ही 30 जुलाई को सलीम दीवाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को जावेद पहलवान के भाई ने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। इस मामले में सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान कर ली, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
मेरठ पुलिस को इनपुट मिला है कि सभी आरोपी दक्षिण भारत फरार हुए थे। वहीं, आरोपियों ने दिल्ली में सेटिंग से सरेंडर करने के लिए योजना बनाई है। इसके लिए अपने कुछ परिचित को भी लगाया है। हालांकि मेरठ पुलिस को भनक लग गई और इसके बाद दिल्ली में दो टीम को घेराबंदी के लिए लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कराई जाएगी। वर्जन सलीम दीवाना हत्याकांड के आरोपी सरेंडर की फिराक में है। पुलिस टीम को आरोपियों की धरपकड़ में लगाया गया है। आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी मेरठ
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




