ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठसकौती मॉडल क्रय केंद्र का शुभारंभ

सकौती मॉडल क्रय केंद्र का शुभारंभ

मेरठ। नए पेराई सत्र में गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए जिले में पहला माडल क्रय केंद्र सकौती टांडा में...

सकौती  मॉडल क्रय केंद्र का शुभारंभ
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSun, 28 Nov 2021 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ। नए पेराई सत्र में गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए जिले में पहला माडल क्रय केंद्र सकौती टांडा में तैयार हो गया है, जिसका शुभारंभ जिला गन्ना अधिकारी ने किया। उन्होंने कहा कि अब क्रय केंद्रों पर होने वाली घटतौली बंद हो जाएगी, चौबीस घंटे गन्ना तौल होगा।

जिले में पांच मॉडल क्रय केंद्र बनकर तैयार हैं। पहला मॉडल क्रय केंद्र सकौती में रविवार को शुरू हुआ, मॉडल क्रय केंद्र का शुभारंभ विभाग के अधिकारियों ने किया। जनपद मेरठ में चीनी मिलों के करीब 550 गन्ना क्रय केंद्र हैं। पेराई सत्र के दौरान इन पर किसान गन्ना लेकर पहुंचते हैं। अक्सर शिकायत मिलती है कि तौल केंद्र पर तैनात कर्मचारी मिलीभगत कर गन्ने की घटतौली करते हैं। इस समस्या का समाधान करने के लिए मॉडल क्रय केंद्र बनाए जा रहे हैं।

जिला गन्ना अधिकारी डॉ़ दुष्यंत कुमार ने बताया कि जनपद में कुछ मॉडल क्रय केंद्र बनाए जा रहे हैं। इन मॉडल गन्ना क्रय केंद्रों पर 24 घंटे गन्ने की खरीद होगी। किसानों को बैठने के लिए यहां टीन शेड भी बनाए जाएंगे। सकौती मॉडल क्रय केंद्र का शुभारंभ हो चुका है, बाकी माडल क्रय केंद्रों को भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। जिले में पांच नए माडल क्रय केंद्र बनाने के लिए गन्ना विभाग ने मिल प्रबंधकों को आदेश दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें