
सुविधा में सीसीएसयू से आगे निकला सहारनपुर विवि
Meerut News - सहारनपुर विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं में छात्रों को सुविधा देने में चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय को पीछे छोड़ दिया है। सहारनपुर विश्वविद्यालय अब छात्रों को प्रवेश पत्र पर पेपर की तिथि और समय प्रिंट करके और उनके पंजीकृत मोबाइल पर टेक्स्ट मैसेज भेजकर सूचित कर रहा है, जिससे वे पेपर से वंचित नहीं होते।
चार साल पहले चौ. चरण सिंह विवि से ही अलग होकर बने सहारनपुर विवि ने परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं को सुविधा देने में अपने मातृ संस्था को ही पीछे छोड़ दिया है। मां शाकुम्भरी देवी विवि विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र पर संबंधित पेपर की तिथि और समय प्रिंट कर रहा है। पेपर से एक दिन पहले छात्रों को उनके पंजीकृत मोबाइल पर टैक्स्ट मैसेज भेजकर पेपर और समय की सूचना दी जा रही है। सहारनपुर विवि की यह पहल छात्र-छात्राओं को उनके पेपर से वंचित होने से बचा रही है। छह जिलों के सात सौ से अधिक कॉलेज और बेहतर संसाधनों के बावजूद चौ. चरण सिंह इस व्यवस्था को लागू नहीं कर सका है।

छात्र अर्से से प्रवेश पत्र पर पेपर तिथि और प्रैक्टिकल में मोबाइल पर मैसेज भेजने की मांग कर रहे हैं। सीसीएसयू में प्रतिवर्ष हजारों छात्र सूचना नहीं मिलने पर प्रैक्टिकल छोड़ देते हैं। बीटीसी में भी लागू है यही व्यवस्था सहारनपुर विवि की यह पहल सीसीएसयू में वायरल हो रही है। हालांकि डीएलएड परीक्षा में परीक्षा नियामक प्राधिकारी अर्से से इस व्यवस्था को अपना रहा है। डीएलएड में भी छात्रों के प्रवेश पत्र पर केंद्र के नाम के साथ ही पेपर नाम, पेपर कोड, तिथि एवं समय दर्ज होता है। इससे छात्रों को पूरे परीक्षा कार्यक्रम को खंगालने की जरुरत नहीं पड़ती। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी यही व्यवस्था लागू रहती है। सहारनपुर कर सकता है तो सीसीएसयू क्यों नहीं पूर्व महामंत्री अंकित अधाना के अनुसार सीसीएसयू में ऐसी व्यवस्था की सर्वाधिक जरुरत है। प्रवेश पत्र पर ना केवल पेपर की तिथि एवं समय दर्ज होना चाहिए बल्कि उसी समय प्रैक्टिकल तिथि एवं केंद्र भी घोषित हेाना चाहिए। विशेष रूप से प्राइवेट परीक्षा में। अंकित अधाना के अनुसार सीसीएसयू में पूरे कार्यक्रम में कई बार बदलाव हो जाते हैं लेकिन स्पष्ट सूचना नहीं मिलती। वेबसाइट पर यह सर्च करना आसान नहीं है। पूर्व महामंत्री के अनुसार वे जल्द ही सीसीएसयू से सहारनपुर विवि की व्यवस्था को लागू करने की मांग करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


