ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठमाउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने वाले सागर का मेरठ में स्वागत

माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने वाले सागर का मेरठ में स्वागत

माउंट एवरेस्ट पर ऑक्सीजन के बिना लोगों की मौत हो रही थी। ऐसे लोगों को नेपाल माउंट एवरेस्ट की अनुमति दी गई, जिनको अनुभव ही नहीं था। ऐसे तमाम लोगों की एवरेस्ट पर मौत हो गई। मैने एवरेस्ट पर तिरंगा...

माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने वाले सागर का मेरठ में स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,मेरठFri, 05 Jul 2019 02:07 AM
ऐप पर पढ़ें

माउंट एवरेस्ट पर ऑक्सीजन के बिना लोगों की मौत हो रही थी। ऐसे लोगों को नेपाल माउंट एवरेस्ट की अनुमति दी गई, जिनको अनुभव ही नहीं था। ऐसे तमाम लोगों की एवरेस्ट पर मौत हो गई। मैने एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। अब मेरा अगला टारगेट पाकिस्तान का के2 और इंडिया-नेपाल बॉर्ड के कंचनजंघा पर्वत है।

अन्तराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना अपने पिता अजब सिंह कसाना के साथ गुरूवार को मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर के शास्त्रीनगर कार्यालय पर पहुंचे। जहां पर उनका फूला-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। 22 मई को सागर कसाना ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा लहराया। उन्होने बताया कि यह कामयाबी हासिल करने में 55-60 दिन लगे। यह मेरे लिए बड़ी कामयाबी है। इससे पहले इससे पहले सागर अफ्रीका खंड की सबसे ऊंची चोटी किलमिनजारो, यूरोप खंड की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रश को फतेह कर चुके हैं। लद्दाक, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश की चोटी पर भी झंडा लहराया। उन्होंने बताया कि माउंट एवरेस्ट पर यात्रा के दौरान करीब 300-350 लोग थे। उनके ग्रुप में 7 मेम्बर थे। जिनमें ऑस्ट्रेलिया, रसिया, यूक्रेन, बलगेरिया से थे। इनमें से बलगेरिया के एक व्यक्ति की लैकोफोक्सीजन के कारण मृत्यु हो गई थी। वहां पर एल्यटीन्यूट सिकनेस, वैदर कंडीशन, लैकोफोक्सीजन की कमी थी। जिसके कारण 35 लोगों की डेथ हो गई। इसमें 13 भारतीय नागरिक थे। अभी भी कुछ लोगों का तो पता तक नहीं है। उन्होंने बताया की इस यात्रा में 25-30 लाख रुपये खर्च हुए। किसी ने भी मुझे सपोर्ट तक नहीं किया। मेरे पापा का मुझे पूरा सहयोग मिला। अगर मुझे स्पोंसर मिल जाता है तो मेरा अगला टारगेट कंचनजंघा पाकिस्तान के2 पर्वत पर तिरंगा लहराना है।

इन्होंने किया सम्मान

इस मौके पर पप्पू गुर्जर, वीर सिंह सैनी, ललित प्रधान फफूंडा, गंगाराम प्रधान महरौली, राजपाल प्रधान बहादरपुर, ललित मोरल, आयुष चपराना, अमरीश चपराना, वरिष्ठ छात्र नेता अर्जुन ढिंढाला, नीरज शर्मा, अनिल शर्मा, वीर गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष रिन्कू विकल, अनुज कसाना, एकलव्य बैसला, नीतू महरौली, गुड्डू आदि ने बधाई दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें