मेरठ: साधु-संत समाज सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ : महंत स्वामी चेतनानंद गिरि

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत स्वामी चेतनानन्द गिरि ने सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की ताकि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने दुकानों को सील करने की चिंता व्यक्त की और कहा कि साधु-संत समाज व्यापारियों के साथ है।

मेरठ: साधु-संत समाज सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ : महंत स्वामी चेतनानंद गिरि

राष्ट्रीय प्रवक्ता पंचदशनाम आवाह्न अखाड़ा वाराणसी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष षड्दर्शन साधु-समाज अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति महंत स्वामी चेतनानन्द गिरि ने कहा कि साधु-संत समाज सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ है। उन्होंने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री यूपी से मांग की है कि वह इसमें व्यक्तिगत रुप से हस्तक्षेप करें और समस्या का समाधान करें। साथ ही भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कराएं। यह बातें उन्होंने मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा से फोन पर हुई बातचीत में कहीं। शैंकी वर्मा ने सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की पीड़ा को उन्हें बताया और हस्तक्षेप करते हुए व्यापारियों को राहत दिलाए जाने की मांग की।

राष्ट्रीय प्रवक्ता पंचदशनाम आवाह्न अखाड़ा वाराणसी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष षड्दर्शन साधु-समाज अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति महंत स्वामी चेतनानन्द गिरि ने कहा कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकरण को देख रहे है। वहां व्यापारी धरने पर बैठे हुए है।उन्होंने दुकानों को सील किये जाने पर चिंता जताई और कहा कि व्यापारियों का व्यापार उजड़ने और उनके बेघर होने की स्थिति दु:ख है। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी बात है कि सेंट्रल मार्केट के व्यापारी संविधान के तहत मिले अधिकार के तहत शांतिपूर्वक धरना चला रहे हैं और अपनी आवाज उठा रहे हैं। साधु-संत समाज सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ है। जरूरत पड़ी तो वह व्यापारियों के बीच होंगे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।