ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठबैलेट पेपर बूथ से बाहर आने पर बवाल, पोलिंग पार्टी बदली

बैलेट पेपर बूथ से बाहर आने पर बवाल, पोलिंग पार्टी बदली

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दुल्हैड़ा गांव में मतदान से कुछ घंटे पहले रविवार रात बवाल हो गया। बूथ पर आई पोलिंग पार्टी को बैलेट पेपर के साथ दूसरे...

बैलेट पेपर बूथ से बाहर आने पर बवाल, पोलिंग पार्टी बदली
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 26 Apr 2021 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दुल्हैड़ा गांव में मतदान से कुछ घंटे पहले रविवार रात बवाल हो गया। बूथ पर आई पोलिंग पार्टी को बैलेट पेपर के साथ दूसरे प्रत्याशी संग देख ग्रामीण उखड़ गए। बूथ घेर लिया। प्रधान प्रत्याशी व भाजपा विधायक के खिलाफ नारे लगाए। डीएम ने पूरी बूथ पार्टी को बदल दिया है। बैलेट बदलने का भी आश्वासन दिया गया है। इसके बाद ग्रामीण चुनाव कराने को तैयार हुए।

दुल्हैड़ा गांव में रविवार शाम पोलिंग पार्टी अपने बूथ पर पहुंची। इस गांव से प्रधानी चुनाव मीनाक्षी चौहान और बबलू प्रत्याशी हैं। मीनाक्षी चौहान गोरक्षा समिति की अध्यक्ष हैं। मीनाक्षी का आरोप है कि पोलिंग पार्टी के दो लोग बूथ से बैलेट पेपर लेकर बाहर निकल आए और दूसरे प्रत्याक्षी बबलू से बात कर रहे थे। इसे कई ग्रामीणों ने देखा। सूचना पूरे गांव में फैल गई। सैकड़ों ग्रामीणों ने बूथ घेर लिया। सूचना पर एसडीएम-सीओ समेत कई थानों का फोर्स आ गया। ग्रामीणों ने प्रत्याशी बबलू व एक भाजपा विधायक के खिलाफ नारे लगाए। माहौल ज्यादा बिगड़ने लगा। अफसरों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, पर वे नहीं माने। चुनाव बहिष्कार करने और चुनाव रद कराने पर अड़ गए। अफसरों ने पूरे मामले से डीएम को अवगत कराया। डीएम ने उक्त बूथ की पोलिंग पार्टी को बदलकर तत्काल नई तैनाती करने का आदेश दिया। अफसरों ने यह भी आश्वासन दिया कि बैलेट पेपर बदलने को लेकर वह वार्ता कर रहे हैं। उधर, पुलिस ने मौके से एक बूथ कर्मचारी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। इस पूरे प्रकरण में मीनाक्षी की तरफ से बबलू समेत पोलिंग पार्टी कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। देर रात मुकदमे की तैयारी चल रही थी। उधर, अफसरों के आश्वासन के बाद ग्रामीण चुनाव कराने पर तैयार हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें