आरएसएस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता से ओतप्रोत होली मनाई
Mar 05, 2026 06:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Meerut News - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मवाना नगर के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका मैदान में होली का पर्व मनाया। संघ चालक अंशुल गौतम ने होली के महत्व को बताया, इसे रंगों और खुशियों का त्योहार बताया। इस अवसर पर कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मवाना नगर के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका मैदान में होली का पावन पर्व एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर मनाया। इस अवसर पर नगर के संघ चालक अंशुल गौतम ने होली पर्व की महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि होली रंगों का तथा हंसी-खुशी का त्योहार है। कई अन्य देशों जिनमें अल्पसंख्यक हिन्दू लोग रहते हैं वहां भी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नगर कार्यवाह तरुण, सह संघ चालक श्यामलाल, नगर प्रचारक दीपक, आदित्य, सुधीर त्यागी, ब्रजमोहन, अमित, राजेश, दीपक कश्यप, अरुण, विशाल, पवन, राहुल, सुबोध, विवेक, नरेश, प्रवीण, आशीष, अंश, योगेश आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


