क्षेत्र पंचायत सदस्य के खाते से उड़ाए 69 हजार रुपये
Meerut News - छुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य को साइबर ठगों ने अपना शिकार बना लिया। उन्होंने उसके खाते से ऑनलाइन फ्रॉड कर 69 हजार रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर रुपये कट
छुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य को साइबर ठगों ने अपना शिकार बना लिया। उन्होंने उसके खाते से ऑनलाइन फ्रॉड कर 69 हजार रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर रुपये कटने का मैसेज आया तो ठगी का पता चला। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। राजू पुत्र विजयपाल सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि उनका खाता पीएनबी शाखा सरधना में है। आरोप है कि 10 अप्रैल को उनके खाते से अज्ञात व्यक्ति ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 69 हजार 724 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें खाते से रकम निकलने की जानकारी हुई।
इसके बाद उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क किया, जहां उन्हें फ्रॉड होने का पता चला। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


