Meerut News: कार से 14.11 लाख बरामद, नकदी के स्रोत की जांच शुरू
Meerut News: जानी थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कार से 14 लाख 11 हजार रुपये की नकदी मिलने पर पुलिस ने तीन कारोबारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। नकदी के स्रो

Meerut News: जानी थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कार से 14 लाख 11 हजार रुपये की नकदी मिलने पर पुलिस ने तीन कारोबारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। नकदी के स्रोत का संतोषजनक ब्योरा नहीं मिलने पर पुलिस ने रकम और कार कब्जे में ले ली। इसके बाद पुलिस ने मामले की सूचना जीएसटी और आयकर विभाग को भी दे दी है। एसपी देहात अभिजीत सिंह के मुताबिक, बुधवार शाम मेरठ-रुड़की हाईवे पर चेकपोस्ट के सामने पुलिस और एसओजी की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पल्लवपुरम की ओर से आ रही कार को रोककर तलाशी ली गई।
कार से 14.11 लाख रुपये बरामद होने पर उसमें सवार तीन युवकों से पूछताछ की गई। संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने रकम और कार को कब्जे में ले लिया। कार सवार युवकों की पहचान चांद पुत्र हाफिज और गुलफाम पुत्र शाहिद निवासी देवबंद, सहारनपुर तथा गौरव पुत्र सुरेंद्र निवासी कोतवाली, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। तीनों ने खुद को मोबाइल कारोबार से जुड़ा बताया। पूछताछ में उन्होंने दिल्ली के मार्केट से मोबाइल स्पेयर पार्ट्स खरीदने जाने की बात कही।


