Meerut News: रोटरी क्लब मेरठ की पहली पारिवारिक सभा आयोजित

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: गुरुवार को रोटरी क्लब मेरठ का पारिवारिक मिलन समारोह आईएमए सभागार में धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष डॉ. आलोक शर्मा ने की। सांस्कृतिक सत्र में भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Meerut News: रोटरी क्लब मेरठ की पहली पारिवारिक सभा आयोजित

Meerut News: गुरुवार को रोटरी क्लब मेरठ का सत्र 2026-27 का पहला पारिवारिक मिलन समारोह आईएमए सभागार में अत्यंत हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पीपी रो.डॉ.आलोक शर्मा ने रोटरी क्लब अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा को कॉलर पहनाकर किया गया। इसके बाद विश्व शांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर 'वंदे मातरम' का सामूहिक गायन किया गया। ​सांस्कृतिक सत्र के दौरान अमित शर्मा और उनकी मंडली द्वारा प्रस्तुत मनमोहक भजनों ने पूरे सभागार को भक्तिमय बना दिया। इस विशेष अवसर पर जुलाई माह में जन्मदिवस और वैवाहिक वर्षगांठ मनाने वाले सदस्यों को क्लब की ओर से उपहार और शुभकामनाएं दी गईं।​कार्यक्रम

के अंतिम चरण में सचिव ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की और समय के पाबंद सदस्यों को 'समयबद्धता पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के साथ सभा के औपचारिक समापन की घोषणा हुई, जिसके पश्चात सभी सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण किया। ​इस आयोजन में रोटरियन राजेंद्र सिंह राणा, पवन भारद्वाज, शिव कुमार गर्ग, दीपिका शर्मा, डॉ. आलोक शर्मा, मनोज वाजपेयी, राजेश कुमार अग्रवाल, अनंत सिंघल, शशि शर्मा, प्रियंका सिंघल, डॉ.कल्पना वाजपेयी, एन रेणू कंसल, एन वत्सला सिंघल और एन उषा रानी समेत कई सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम में मैंगो पार्टी का भी आनंद लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMeerut News: रोटरी क्लब मेरठ की पहली पारिवारिक सभा आयोजित