Meerut News: दो मंजिला मकान की छत अचानक भरभराकर गिरी

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: गुरुवार शाम लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बीच एक दो मंजिला मकान की छत गिर गई। परिवार के सदस्य घर के अंदर थे, लेकिन समय पर बाहर निकलने से बच गए। पीड़ित परिवार ने लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया है। घटना में एक महिला और उसके दो बच्चे भी शामिल थे।

Meerut News: दो मंजिला मकान की छत अचानक भरभराकर गिरी

Meerut News: मूसलाधार बारिश के बीच गुरुवार शाम के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जोगी वाली गली में स्थित करीब 30 वर्ष पुराने दो मंजिला मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त परिवार के सदस्य घर के भीतर मौजूद थे। समय रहते बाहर निकलने से सभी बच गए। पीड़ित परिवार ने लाखों रुपये के नुकसान की बात कही है। लिसाड़ी रोड स्थित जोगी वाली गली निवासी दानिश पुत्र स्वर्गीय शहजाद अपनी मां मोबिना और दो भाइयों के साथ 50 गज के दो मंजिला मकान में रहते हैं। दानिश ने बताया कि गुरुवार शाम उनकी मां मोबिना बरामदे में बैठी थीं, जबकि बच्चे बैठक में मौजूद थे।

मकान का पिछला हिस्सा अचानक ढह गया। मां के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य संभल पाते, उससे पहले दूसरी मंजिल की छत पहली मंजिल पर आ गिरी और फिर पहली मंजिल की छत नीचे भरभराकर गिर गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। दानिश ने बताया कि कीमती सामान मलबे में दबकर खराब हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।