ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठएनएसयूआई के पश्चिमी यूपी अध्यक्ष बने रोहित राणा

एनएसयूआई के पश्चिमी यूपी अध्यक्ष बने रोहित राणा

एनएसयूआई तीनों जोनों के अध्यक्ष पदों पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (प्रशासन) केसी वेणुगोपाल ने रविवार को दिल्ली में अध्यक्षों की घोषणा की। पचिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष रोहित राणा को बनाया...

एनएसयूआई के पश्चिमी यूपी अध्यक्ष बने रोहित राणा
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 10 Aug 2020 03:23 AM
ऐप पर पढ़ें

एनएसयूआई तीनों जोनों के अध्यक्ष पदों पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (प्रशासन) केसी वेणुगोपाल ने रविवार को दिल्ली में अध्यक्षों की घोषणा की। पचिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष रोहित राणा को बनाया गया है।

रोहित राणा किसान परिवार से हैं, वह जिले के अच्छरौंडा के रहने वाले हैं। इससे पहले भी रोहित राणा पश्चिम उत्तर प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष पर कार्य कर रहे थे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने बुढ़ाना गेट पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ रोहित राणा का स्वागत और सम्मान किया। हरिकिशन अम्बेडकर, महेंद्र शर्मा, कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष संजय गोयल, अशोक भारती, राकेश कुशवाहा, सलीम खान, राजेंद्र जाटव, सूर्यान्श तोमर, आशा राम, सपना सोम, अरविंद तालियान, मतीन रजि, पवन शर्मा, अरुण त्यागी, राहुल जड़ौदिया आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें