ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठबॉक्सिंग में रॉकी चौधरी ने जीता स्वर्ण

बॉक्सिंग में रॉकी चौधरी ने जीता स्वर्ण

तमिलनाडु में हुई 5वीं यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मेरठ के रॉकी चौधरी ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त...

बॉक्सिंग में रॉकी चौधरी ने जीता स्वर्ण
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 12 Jul 2022 01:35 AM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ। तमिलनाडु में हुई 5वीं यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मेरठ के रॉकी चौधरी ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रॉकी ने प्रतियोगिता में उत्तराखंड, सर्विसेज, बिहार, पंजाब व हरियाणा के बॉक्सर को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पूर्व वर्ष 2001 में यूथ नेशनल में रजत पदक हासिल किया था। इसके अलावा ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी 2022 में जालंधर में कांस्य पदक, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 बेंगलुरु में रजत पदक जीता था। रोकी मेरठ कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र हैं। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बॉक्सिंग अभ्यास करते हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी, जेपी यादव, बॉक्सिंग एसोसिएशन सचिव पवन भार्गव, अध्यक्ष अजय त्यागी ने बधाई दी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें