Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsRobbery at Pharmacy Owner s Home 1 20 Lakh Rupees Stolen
दवा कारोबारी के मकान में घुसे बदमाश, बाइक छोड़कर भागे

दवा कारोबारी के मकान में घुसे बदमाश, बाइक छोड़कर भागे

संक्षेप:

Meerut News - रजबन बड़ा बाजार में दवा कारोबारी तरुण अरोड़ा के घर देर रात बदमाशों ने धावा बोला। ताला तोड़कर 1.20 लाख रुपये की नकदी चुराई। तरुण के अचानक लौटने पर बदमाश भागने लगे, लेकिन एक बाइक मौके पर छोड़ दी। पुलिस ने बाइक जब्त कर CCTV फुटेज की जांच शुरू की है।

Dec 02, 2025 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

रजबन बड़ा बाजार निवासी दवा कारोबारी के घर रविवार देररात बदमाशों ने धावा बोल दिया। ताला तोड़कर बदमाश अंदर घुसे और 1.20 लाख रुपये की नकदी लूट ली। स्कूटी लेकर बदमाश फरार होने लगे तो ऐन मौके पर दवा कारोबारी पहुंच गए। एक बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह निकल भागा। अन्य बदमाश स्कूटी लेकर फरार हो गए। बदमाश जिस बाइक पर आए थे, उसे मौके पर छोड़ गए। पुलिस मौके पर दौड़ी और बाइक को कब्जे में लिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। तरुण अरोड़ा रजबन बड़ा बाजार में रहते हैं। रजबन में ही इनका मेडिकल स्टोर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

30 नवंबर की रात तरुण परिवार के साथ मुजफ्फरनगर एक शादी समारोह में गए थे। घर पर मां अकेली थी। तरुण ने मकान का ताला बाहर से बंद कर दिया था और मुजफ्फरनगर चले गए। रात करीब एक बजे तरुण घर लौटे तो मकान का गेट खुला था। एक बदमाश अंदर से बाहर गली में भागा। तरुण भी बदमाश को पकड़ने पीछे दौड़े, लेकिन आरोपी फरार हो गया। दो अन्य बदमाश तरुण के घर में खड़ी स्कूटी लेकर फरार हो गए। तरुण घर पहुंचे तो वहां बदमाशों की बाइक मिली। तरुण के अचानक घर पहुंचने पर बदमाश अफरातफरी में अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। तरुण घर में पहुंचे तो मां के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। घर से 1.20 लाख रुपये गायब मिले। पुलिस ने बदमाशों की बाइक को कब्जे में लिया और सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। जांच के लिए स्वाट टीम को लगाया गया है। व्यापारी नेता घर पहुंचे घटना की जानकारी पर व्यापारी नेता जीतू नागपाल और अन्य व्यापारी मौके पर पहुंचे। तरुण से घटना के बारे में बातचीत की और थाने पहुंचे। जीतू नागपाल ने बताया बदमाशों ने घर में मौजूद बुजुर्ग महिला के कमरे का गेट भी तोड़ने का प्रयास किया था, लेकिन इसी दौरान तरुण पहुंच गए और बड़ी घटना बच गई। कहना इनका... पुलिस टीम को घटना का खुलासा के लिए लगाया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी, मेरठ