Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsRobbery at Hanuman Temple Millions Stolen CCTV Malfunctioning

सेंट्रल मार्केट पुलिस चौकी के पास मंदिर में लाखों की चोरी

संक्षेप: Meerut News - संकट मोचन हनुमान मंदिर में मंगलवार रात को बदमाशों ने दान पात्र तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की। मंदिर का सीसीटीवी कैमरा खराब होने के कारण चोरों का पता नहीं चल सका। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज की...

Thu, 16 Oct 2025 01:37 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on
सेंट्रल मार्केट पुलिस चौकी के पास मंदिर में लाखों की चोरी

सेंट्रल मार्केट पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर दूर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में मंगलवार देर रात बदमाशों ने दान पात्र तोड़कर लाखों रुपये का कैश व अन्य सामान चोरी कर लिया। मंदिर का सीसीटीवी कैमरा खराब होने के कारण बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। मूल रूप से उत्तराखंड निवासी कमलेश्वर प्रसाद ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से शास्त्रीनगर सेक्टर दो स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में पुजारी हैं। कमलेश्वर की पत्नी विमला देवी के मुताबिक बुधवार सुबह वह मंदिर में साफ-सफाई के लिए पहुंचीं तो मंदिर के हॉल के दरवाजे की ग्रिल उखड़ी थी।

दान पात्र मंदिर परिसर में उल्टा पड़ा था और ताले टूटे हुए थे। चोरी की जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। मंदिर समिति के संस्थापक संजय गुप्ता ने बताया कि एक साल से दान पात्र नहीं खुला था। दान पात्र में लगभग दो लाख की रकम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जांच के दौरान सामने आया कि बदमाश मंदिर के बराबर स्थित ट्रांसफार्मर वाले प्लॉट से बाउंड्री कूदकर दाखिल हुए और हॉल की साइड की ग्रिल उखाड़कर चोरी की। मंदिर का सीसीटीवी कैमरा रिचार्ज ना होने के कारण बंद है। वर्जन मंदिर में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस की दो टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया है। जल्द पूरी वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी पांच साल पहले भी हुई थी चोरी मंदिर समिति के संस्थापक अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि 1990 में मंदिर की स्थापना की गई थी। पांच साल पहले भी मंदिर में बदमाश दान पात्र चोरी कर ले गए थे। तब भी चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन आज तक बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है।