Meerut News: इंटरव्यू में सुदृढ़ व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का होना जरूरी

By Parul
हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: आरजी पीजी कॉलेज में एक दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय इंटरव्यू में सफलता के लिए तैयारी था। विभिन्न विशेषज्ञों ने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, ड्रेस कोड, और तकनीकी कौशल पर चर्चा की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना था।

Meerut News: इंटरव्यू में सुदृढ़ व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का होना जरूरी

Meerut News: आरजी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को दो दिवसीय ओरिएंटेशन (उन्मुखीकरण) प्रोग्राम का आयोजन किया। जिसका मुख्य विषय इंटरव्यू में सफलता के लिए खुद को तैयार करना रखा गया। कार्यक्रम रवींद्र नाथ टैगोर सांस्कृतिक क्लब, इनोवेशन काउंसिल और इंडियन नॉलेज सिस्टम सेल, करियर एवं काउंसिलिंग सेल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन ड्राइंग एंड पेंटिंग विभागाध्यक्ष प्रो. अर्चना रानी ने कहा कि आज के दौर में किसी भी इंटरव्यू में सफलता पाने के लिए केवल किताबी ज्ञान काफी नहीं है। बल्कि सुदृढ़ व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का होना बेहद जरूरी है।डॉ. नाजिमा इरफान ने इंटरव्यू के दौरान पूछे जाने वाले व्यावहारिक और मनोवैज्ञानिक प्रश्नों पर प्रकाश डाला।

डॉ. पूनम लता सिंह ने साक्षात्कार के समय ड्रेस कोड (औपचारिक पहनावा) और अनुशासन के महत्व को रेखांकित किया। डॉ. गरिमा ने छात्राओं को बायोडाटा, रेज़्यूमे और करिकुलम विटे के बीच के अंतर को समझाया। डॉ. हिना यादव ने समसामयिक विषयों पर अपनी पकड़ मजबूत करने और खुद को तकनीकी रूप से अपडेट रखने पर जोर दिया।

Parul

लेखक के बारे में

Parul

शॉर्ट बॉयो:
पारुल पिछले लगभग 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान समाचार पत्र जो (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) का हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, के मेरठ संस्करण में कार्यरत हैं। वह विशेष रूप से ज्योतिष, ग्रह चाल, महिला संगठन, महिला समिति और क्लब गतिविधियों से संबंधित समाचारों पर कार्य करती हैं। अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने पाठकों की रुचि और सामाजिक विषयों की गहरी समझ विकसित की है।

परिचय एवं अनुभव
पारुल भारतीय मीडिया जगत में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में जानी जाती हैं। वर्ष 2010 से वह लगातार ज्योतिष और ग्रह चाल से जुड़े विषयों पर काम कर रही हैं। ग्रहों की चाल में बदलाव, ग्रह योग, सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण जैसे विषयों पर उनकी कई महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी लेखन शैली सरल, तथ्यपरक और पाठकों की जिज्ञासा को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है।

करियर का सफर
पारुल ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत वर्ष 2008 में डीएलए न्यूजपेपर से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद वर्ष 2011-2012 तक वह अमर उजाला समाचार पत्र से जुड़ी रहीं और यहां विभिन्न सामाजिक, प्राइमरी शिक्षा, महिला संगठन, महिला कॉलेज एवं ज्योतिष विषयों पर कार्य किया। वर्ष 2013 में उन्होंने हिन्दुस्तान समाचार पत्र से अपनी नई पारी शुरू की। यहां उन्हें ज्योतिष, ग्रह चाल और सामाजिक विषयों पर गहराई से कार्य करने का अवसर मिला और तब से वह लगातार इसी विषय क्षेत्र को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
पारुल ने वाणिज्य स्नातक (बीकॉम) की शिक्षा प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री (पीजी डिग्री) प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने समाजशास्त्र में परास्नातक (एमए) भी किया है। यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें भाषा, समाज और पत्रकारिता के विषयों को बेहतर ढंग से समझने में सहायता करती है।

विशेषज्ञता और दृष्टिकोण
ज्योतिष शास्त्र और ग्रहों की चाल से जुड़े विषयों पर पारुल की विशेष पकड़ है। उन्होंने सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण और महत्वपूर्ण ग्रह योग से संबंधित कई विश्लेषणात्मक समाचार प्रकाशित किए हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता की मूल शक्ति तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और सटीक सूचना और वह भी सरल भाषा में निहित होती है।

लक्ष्य
पारुल का लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है ताकि वे समाज और समसामयिक विषयों को बेहतर ढंग से समझ सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।