ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठप्रतियोगिता में आरजी पीजी कालेज को मिला दूसरा स्थान

प्रतियोगिता में आरजी पीजी कालेज को मिला दूसरा स्थान

मेरठ। राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2022 के द्वितीय चरण में शोभित विश्वविद्यालय द्वारा उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड प्रकोष्ठ के लिए रीजनल स्तर पर समूह...

प्रतियोगिता में आरजी पीजी कालेज को मिला दूसरा स्थान
हिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 25 Jan 2022 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ। राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2022 के द्वितीय चरण में शोभित विश्वविद्यालय द्वारा उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड प्रकोष्ठ के लिए रीजनल स्तर पर समूह चर्चा प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर किया गया था। इसमें उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की विभिन्न यूनिवर्सिटी, महाविद्यालयों की 24 टीमों के लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज मेरठ को द्वितीय स्थान, शोभित यूनिवर्सिटी गंगोह व कनोहर लाल डिग्री कॉलेज मेरठ को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें