सीएम ग्रिड के सड़क निर्माण पर अब मानसरोवर को लेकर उठे सवाल

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - शहर में सीएम ग्रिड की सड़कों को लेकर शिकायतें बढ़ रही हैं। मानसरोवर कॉलोनी में डिवाइडर के निर्माण पर स्थानीय निवासियों ने आपत्ति जताई है। पूर्व पार्षद ललित नागदेव ने मेयर से कार्रवाई का अनुरोध किया, जबकि मेयर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कॉलोनी के मार्ग बंद होने की चिंता जताई जा रही है।

सीएम ग्रिड के सड़क निर्माण पर अब मानसरोवर को लेकर उठे सवाल

शहर में सीएम ग्रिड की सड़कों को लेकर लगातार शिकायतें हो रही हैं। अब कमिश्नर आवास से लेकर सर्किट हाउस के बीच बन रही सीएम ग्रिड की सड़क को लेकर मानसरोवर कॉलोनी के बाहर बन रहे डिवाइडर पर लोगों और जनप्रतिनिधियों ने आपत्ति जताई है। पूर्व पार्षद और भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष ललित नागदेव ने मेयर से कार्रवाई का अनुरोध किया है। मेयर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शहर की पॉश कॉलोनियों में शुमार मानसरोवर कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर इन दिनों सीएम ग्रिड के तहत सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण, नाला निर्माण और सड़क निर्माण के साथ ही फिलहाल सड़क के बीच डिवाइडर बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

हालांकि, इस डिवाइडर निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों में चिंता है। उनका कहना है कि डिवाइडर के निर्माण से कॉलोनी का मार्ग पूरी तरह बंद हो जाएगा, जिससे कॉलोनी में आने-जाने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। मानसरोवर जैसी पुरानी और व्यवस्थित कॉलोनी के लिए यह निर्माण व्यावहारिक नहीं है।इस जनसमस्या को लेकर पूर्व पार्षद और भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष ललित नागदेव ने शनिवार को मेयर हरिकांत अहलूवालिया से मोबाइल फोन पर वार्ता की और क्षेत्रवासियों की पीड़ा से उन्हें अवगत कराया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।