Meerut News: कसेरू बक्सर और डिवाइडर रोड पर अतिक्रमण से जाम
Meerut News: गंगानगर डिवाइडर रोड पर अतिक्रमण से परेशान लोगों ने कमिश्नर से कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने बताया कि मुख्य बिजलीघर के पास मीट का खोखा और शराबियों का जमावड़ा है। आर्य समाज मंदिर के पास भी अतिक्रमण है, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। नगर निगम द्वारा चेतावनी भी दी जा रही है।

Meerut News: गंगानगर डिवाइडर रोड पर अतिक्रमण से परेशान लोगों ने कमिश्नर से कार्रवाई की मांग की। गंगानगर के रहने वाले लोगों ने बताया कि मुख्य बिजलीघर के पास एक व्यक्ति खोखा लगाकर खुले में मीट बेचता है। वहां शराबियों का जमावड़ा रहता है। इस मीट के खोखे से महज 100 मीटर की दूरी पर आर्य समाज मन्दिर है। इसके अलावा मेन डिवाइडर रोड पर गंगसागर कॉलोनी के गेट तक दोनों तरफ अवैध खोखे रखकर लोगों ने कब्जा किया हुआ है। मेन डिवाइडर रोड पर जाम की स्थिति रहती है। इस बात से परेशान होकर लोगों ने कमिश्नर और महापौर को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं नगर निगम की टीम रोजाना मवाना रोड पर अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए चेतावनी दे रही है लेकिन कसेरू बक्सर में कब्रिस्तान के पास फल बेचने वाले लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण किया है। जिसके चलते रात के समय में कसेरू बक्सर के सामने जाम लगा रहता है।


