गुरुद्वारों में हुआ गुरुमत समारोह का आयोजन

Apr 06, 2026 01:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - गुरुद्वारा माता सीता भैसाली में रविवार को कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें अमरजीत सिंह ने गुरबाणी का उच्चारण किया। तख्त सिंह की स्मृति में कीर्तन किया गया। थापर नगर स्थित गुरु सिंह सभा में विशेष गुरुमत समारोह में भी गुरबाणी पाठ और गायन किया गया, जिसमें सभी ने सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।

गुरुद्वारों में हुआ गुरुमत समारोह का आयोजन

गुरुद्वारा माता सीता भैसाली में रविवार को कीर्तन का आयोजन हुआ। अमरजीत सिंह ने गुरबाणी उच्चारण से कार्यक्रम की शुरुआत की। तख्त सिंह की स्मृति में गुरु हरिराय सेवक जत्थे और निष्काम सेवक जत्थे के सतनाम सिंह ने कीर्तन किया। गुरु सिंह सभा के हजूरी कीर्तनीये प्रीतम सिंह ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया। सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि सिख धर्म में सेवा को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। सुरजीत सिंह भाटिया, नरेंद्रपाल सिंह, गुरबचन कौर, इंद्रीप्रीत सिंह, करमनदीप सिंह, रविन्द्र कौर का सहयोग रहा।वहीं थापर नगर स्थित गुरु सिंह सभा में विशेष गुरुमत समारोह का आयोजन किया।

ग्रंथी ज्ञानी चरनप्रीत सिंह ने गुरबाणी पाठ किया। हजूरी रागी प्रीतम सिंह और कीर्तनी जत्थों ने गुरबाणी का गायन कर संगत मंत्रमुग्ध किया। रणजीत सिंह नंदा ने सभी का आभार व्यक्त किया। सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने गुरु साहिब के उपदेशों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।