मेरठ के लोगों ने रैपिड में बनाया नया ऑल टाइम रिकॉर्ड

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर में मई महीने में 29 लाख 10 हजार 205 लोगों ने सफर किया, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस सेवा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 फरवरी 2026 को किया था। रैपिड रेल में कुल सफर करने वालों की संख्या 3.28 करोड़ के पार पहुंच गई है।

मेरठ के लोगों ने रैपिड में बनाया नया ऑल टाइम रिकॉर्ड

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर में मेरठ के लोगों ने रैपिड रेल (नमो भारत) में सफर कर एक नया रिकार्ड कायम किया है। केवल मई में ही 29 लाख 10 हजार 205 लोगों ने रैपिड रेल में सफर किया, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसी के साथ यात्रियों ने एक नया ऑल-टाइम रिकॉर्ड दर्ज किया है। 22 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रैपिड रेल के मेरठ कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया था। ​शुरुआती महीनों में जहां 15 से 17 लाख यात्री सफर कर रहे थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर लगभग 30 लाख तक पहुंच गई है।

मासिक आंकड़ों पर नज़र डालें तो रैपिड रेल के प्रति यात्रियों का विश्वास साफ झलकता है。

कुल सफर

एनसीआरटीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रैपिड रेल में यात्रा करने वालों की संख्या कुल तीन करोड़ 28 लाख 82 हजार 329 से अधिक हो गई है। इसके अलावा मेरठ कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद से अब तक 1.01 करोड़ से अधिक यात्रियों ने इस सेवा का लाभ उठाया है।

आंकड़ों पर एक नजर

कुल सफर करने वाले यात्री : 3,28,82,329

​औसत दैनिक यात्री : 93,878

​सर्वाधिक दैनिक यात्री : 1,14,599

​कुल ऐप डाउनलोड : 3,21,418

जनवरी से मई तक सफर करने वाले यात्रियों की कुल संख्या

​जनवरी: 16,41,564 यात्री

​फरवरी: 17,75,182 यात्री

​मार्च: 27,18,143 यात्री

​अप्रैल: 27,70,931 यात्री

​मई: 29,10,205 यात्री

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल में मई महीने में कितने लोगों ने सफर किया?
मई महीने में 29 लाख 10 हजार 205 लोगों ने सफर किया।
Rakesh Priyadarshi

लेखक के बारे में

Rakesh Priyadarshi

शॉर्ट बायो :

राकेश प्रियदर्शी पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में सेना और कैंट बोर्ड बीट को देख रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

राकेश प्रियदर्शी मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेरठ में सेना और कैंट बोर्ड टीम की लीड करते हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया में कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


कॅरियर का सफर

राकेश प्रियदर्शी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2000 में हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2007 से 2008 तक दैनिक जागरण में डिजिटल के साथ काम किया। 2008 से हिन्दुस्तान में शुरुआत की। यहां उन्होंने सेना, कैंट बोर्ड की खबरों की विशेष कवरेज की।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

बीए (आनर्स) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा होने के साथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। लगातार सेना, कैंट बोर्ड और राजनीति, प्रशासनिक खबरों को कवर कर रहे हैं। राजनीति, प्रशासन, सेना और कैंट बोर्ड बीट पर अच्छी पकड़ है।


विजन

सेना और कैंट बोर्ड के विषयों पर गहरी समझ है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इस लक्ष्य के साथ ही पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

मेरठ समेत वेस्ट यूपी की राजनीति पर अच्छी समझ
प्रशासनिक गतिविधियों पर अच्छी पकड़
सेना और कैंट बोर्ड की गतिविधियों की एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।