ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठएनसीआर में रैपिड रेल के आठ कोरिडोर बनाएंगे जाल

एनसीआर में रैपिड रेल के आठ कोरिडोर बनाएंगे जाल

अब एनसीआर में रैपिड रेल का आठ कोरिडोर का जाल बनाया जाएगा। 2032 तक वेस्ट यूपी के मेरठ, हापुड, बडौत, खुर्जा समेत आठ कोरिडोर का काम पूरा होगा। दिल्ली-मेरठ कोरिडोर पर काम तेजी से चल रहा है। बाकी कोरिडोर...

एनसीआर में रैपिड रेल के आठ कोरिडोर बनाएंगे जाल
हिन्दुस्तान टीम,मेरठThu, 31 May 2018 01:56 AM
ऐप पर पढ़ें

एनसीआर में रैपिड रेल का आठ कोरिडोर का जाल बिछेगा। 2032 तक वेस्ट यूपी के मेरठ, हापुड़, बड़ौत, खुर्जा समेत आठ कोरिडोर का काम पूरा होगा। दिल्ली-मेरठ कोरिडोर पर काम तेजी से चल रहा है। बाकी काम भी जल्द रफ्तार पकड़ेगा। वहीं पहले फेज में 372 किलोमीटर चलने वाली रैपिड में 600 कोच होंगे।

शहरवासियों के लिए अब दिल्ली दूर नहीं होगी। एनसीआरटीसी के पहले फेज में दिल्ली से मेरठ कोरिडोर का काम तेजी से चल रहा है। सराय काले खां से मेरठ तक 24 स्टेशनों के बीच रैपिड रेल दौड़ेगी। वहीं पहले फेज में दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-पानीपत, दिल्ली-अलवर तक 372 किलोमीटर का सफर तय करेगी। दूरी के आधार पर 600 कोच शामिल किए गए है। दिल्ली से मेरठ बनने वाले 24 स्टेशन में मेरठ साउथ और नार्थ स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके अलावा मोदीनगर साउथ और मोदीनगर नोर्थ दो स्टेशन होंगे। शताब्दीनगर में भी रैपिड का स्टेशन बनाया जाएगा। गाजियाबाद से हापुड, दिल्ली से बडौत, गाजियाबाद से खुर्जा समेत आठ कोरिडोर पर रैपिड के लिए जाल बनाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें