ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठपुरानी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप

पुरानी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप

क्षेत्र के गांव झुनझुनी में शुक्रवार देर रात्रि अज्ञात बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग कर दी। इसकी सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित...

पुरानी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSun, 11 Jun 2023 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

बहसूमा। क्षेत्र के गांव झुनझुनी में शुक्रवार देर रात्रि अज्ञात बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग कर दी। इसकी सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पड़े कारतूस को कब्जे में ले लिया और आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस मामले में जिले के उच्चाधिकारी घटना की जानकारी लेते रहे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो को नामजद एवं आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

झुनझुनी निवासी संजय पुत्र भागमल ने बताया कि शनिवार रात वह मकान पर था। रात्रि में मकान के मुख्य गेट पर कुछ लोगों ने दरवाजा खटखटाया। उनके हाथों में तमंचा और पिस्टल थी। उसने जब दरवाजा खोला तो सभी गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए और जान से मारने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। संजय ने भागकर अपनी जान बचाई। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के ग्रामीण मौके की ओर दौड़ लिए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। संजय ने बताया कि यह लोग पुरानी रंजिश रखते हैं जो घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। पुलिस ने दो को नामजद एवं आधा दर्जन से अधिक बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी जांच करने के लिए पहुंची। इस मामले में जो भी दोषी होगा जेल भेजा जाएगा।

समाधान दिवस में पहुंचे एसपी देहात, सुनी समस्याएं

बहसूमा, संवाददाता। शनिवार को थाना परिसर में लगे समाधान दिवस में पहुंचे एसपी देहात ने जनता की समस्याएं सुनी और उसका समाधान करने के निर्देश दिये। वहीं, उन्होंने थाना परिसर में बने शौचालय महिला हेल्प डेस्क एवं कार्यालय में जाकर रजिस्टर चेक किये।

उन्होंने आने वाले कांवड़ एवं ईद उल अजहा के पर्व पर बनाए गए त्योहार रजिस्टर को भी चेक किया। दिशा-निर्देश दिए हैं कि त्योहार के समय कोई असामाजिक गड़बड़ी करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिसकर्मियों के आरक्षी कक्ष, शौचालय एवं लंबित पड़े मुकदमों का निस्तारण करने के निर्देश दिये हैं। इस मौके पर थाना प्रभारी अवनीश शर्मा, उप निरीक्षक अवदेश कुमार, उप निरीक्षक यशपाल गौतम, उप निरीक्षक देवेंद्र गौतम, हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार, मुंशी रवि कुमार, रामरतन सिंह, वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद कामिल खां आदि रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें