मेरठ : मवाना में कटान के लिए लाई गई भैंस ने मचाया उत्पात

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मवाना के मोहल्ला हीरालाल में एक भैंस ने कटान के दौरान बेकाबू हो कर दो महिलाओं समेत सात लोगों को घायल कर दिया। भैंस ने कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, अंततः पशु चिकित्सकों की मदद से भैंस को बेहोश किया गया। घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है।

मेरठ : मवाना में कटान के लिए लाई गई भैंस ने मचाया उत्पात

मवाना। क्षेत्र के मोहल्ला हीरालाल में शुक्रवार को कटान के दौरान छूटकर भागी एक भैंस ने जमकर उत्पात मचाया। बेकाबू भैंस ने मुख्य बाजार से लेकर काबली गेट के जंगल तक करीब पांच किलोमीटर के क्षेत्र में तांडव करते हुए दो महिलाओं समेत सात लोगों को घायल कर दिया। इस दौरान भैंस एक पार्किंग पैलेस में घुस गई, जहां उसने लगभग छह गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भैंस को पकड़ने के लिए पुलिस और स्थानीय लोग उसके पीछे दौड़ते रहे, लेकिन वह लगातार इधर-उधर भागती रही। काफी मशक्कत के बाद पशु चिकित्सकों की मदद से भैंस को इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया गया, जिसके बाद उसे काबू में किया जा सका।

भैंस के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, घायल पक्ष के परिजनों ने मवाना थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने भैंस के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, थाना प्रभारी ब्रह्माकुमार त्रिपाठी ने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।