
राखी समाज को जोड़ने का देती है संदेश : अरुण गोविल
संक्षेप: Meerut News - मेरठ में भाजपा द्वारा रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया। सांसद अरुण गोविल और उनकी पत्नी ने रक्षाबंधन के माध्यम से भाई-बहन के रिश्तों को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कई भाजपा नेता और...
मेरठ। रविवार को दिल्ली रोड स्थित अग्रसेन भवन में भाजपा के मेरठ शहर विधानसभा का रक्षाबंधन महोत्सव का विशेष कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में सांसद अरुण गोविल की पत्नी श्रीलेखा गोविल ने पूर्व प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा को राखी बांधी। वहीं कमलदत्त की पत्नी रूपा शर्मा ने सांसद अरुण गोविल को रक्षासूत्र बांधकर बहन-भाई के रिश्ते मजबूत बनाने की बात कही। भाजपा नेत्री नूपुर जौहरी ने सबसे पहले तिरंगे को राखी बांधकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस दौरान सांसद अरुण गोविल ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार राखी के माध्यम से समाज को जोड़ने का संदेश देता है। यह एक त्योहार के साथ समाज और बहन-भाई के संबंध को मजबूत बनाता है।

पिछले कई वर्षों से मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र में कमलदत्त शर्मा द्वारा रक्षाबंधन का भव्य आयोजन किया जाता है। रविवार को आयोजन अग्रसेन भवन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अरुण गोविल, अपनी धर्मपत्नी श्रीलेखा गोविल के साथ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, वर्षा कौशिक, अजय गुप्ता आदि रहे। संचालन राकेश गौड़ एवं मयूर अग्रवाल ने किया। मेरठ शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं, बहनों ने कमलदत्त शर्मा को राखी बांधी। वहीं कमल दत्त शर्मा ने बहनों को विश्वास दिलाया कि वे उनके सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए जीवन पर्यंत संघर्षरत रहेंगे। अंत में उपस्थित बहनों को उपहार दिए गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




