प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और छात्रों का हुआ सम्मान
Meerut News - हस्तिनापुर रोड पर राजपूत समाज ने प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों और प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया। वसंत पंचमी के अवसर पर हवन के बाद पुरस्कार वितरण हुआ। समारोह में समाज के प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया और एकता का आह्वान किया।

हस्तिनापुर रोड स्थित चौहान चौपाल पर राजपूत समाज ने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें राजपूत समाज का गौरव बढ़ाने वाले राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कारों से पुरस्कृत खिलाड़ी एवं प्रतिभाशाली छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर चौहान महासभा मवाना द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चौहान चौपाल पर शुक्रवार सुबह दस बजे हवन हुआ। इसके पश्चात प्रतिभा सम्मान समारोह में इस वर्ष राजपूत समाज का गौरव बढ़ाने वाले राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कारों से पुरस्कृत खिलाड़ी एवं प्रतिभाशाली छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार दिए गए। समारोह में अतिथि ठाकुर गौरव सिंह रहे।
अध्यक्षता डॉ.वीरेंद्र पाल सिंह ने की। मंचासीन प्रधान ततीना हरीश चौहान, डायरेक्टर गन्ना समिति मवाना, सतबीर चौहान, श्याम सिंह अटोरा, भाजपा नेत्री सुधा चौहान, बुजुर्ग नत्थू चौहान रहे। वक्ताओं ने समाज को एकत्रित रहने का आह्वान किया और राजपूत समाज का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए अपना आशीर्वाद दिया। संचालन प्रज्ज्वल चौहान ने किया। मुख्य रूप से नेशनल बीच गैपिंग चैंपियनशिप 2026 आंध्र प्रदेश में गोल्ड मेडल लेकर आई स्वाति चौहान निवासी अटोरा, इंडो नेपाल यूथ स्पोर्ट्स इंटरनेशनल सीरीज 2025 में गोल्ड मेडलिस्ट धनिष्ठ चौहान एवं समाज के अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर चौहान महासभा मवाना के सचिव राजेंद्र चौहान, डॉ. धर्मराज, राजू चौहान, पदम चौहान, अनुज राणा, जयसिंह, नवनीत चौहान, धीरसिंह, गोपाल चौहान, देवेंद्र, जगपाल सिंह, राजू, निरंजन चौहान, डॉ. रमेश गहलौत, रिशिपाल आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




