Rain Disrupts Sugarcane Supply to Mills in Meerut Threatening Production खराब मौसम से जनपद की शुगर मिलों में बनी नो केन की स्थिति, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsRain Disrupts Sugarcane Supply to Mills in Meerut Threatening Production

खराब मौसम से जनपद की शुगर मिलों में बनी नो केन की स्थिति

Meerut News - बारिश ने रबी फसलों को राहत दी, लेकिन गन्ने की कटाई प्रभावित हुई है। खराब मौसम के कारण गन्ना सेंटरों पर आवक कम हुई है। मेरठ की 6 शुगर मिलों को रोजाना 4 लाख कुंतल गन्ना चाहिए, लेकिन पिछले तीन दिन से...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 30 Dec 2024 01:55 AM
share Share
Follow Us on
खराब मौसम से जनपद की शुगर मिलों में बनी नो केन की स्थिति

बारिश ने भले ही रबी की फसलों गेहूं, गन्ना, मटर, चना और सरसों को राहत दी हो लेकिन शुगर मिलों पर गन्ने की आपूर्ति प्रभावित कर दी है। पिदले तीन दिन से चल रहे खराब मौसम की वजह से गन्ने की कटाई प्रभावित चल रही है। इसके चलते न केवल गन्ना सेंटरों पर गन्ने की आवक कम हुई है बल्कि मिल गेट पर भी गन्ने की आपूर्ति पर फर्क पड़ा है। मिल प्रबंधन का कहना है कि मौसम की अगर यही स्थिति रही तो शुगर मिलों को नो केन की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। चालू गन्ना पेराई सत्र में मेरठ जनपद की 6 शुगर मिलें गन्ने की पेराई कर रही है। इन शुगर मिलों को प्रतिदिन 4 लाख कुंतल से ज्यादा गन्ना आपूर्ति किया जाता है लेकिन पिछले तीन दिन से बारिश की वजह से खराब चल रहे मौसम ने गन्ने की आपूर्ति प्रभावित की है। खेतों में नमी ज्यादा होने से गन्ने की कटाई प्रभावित हुई है। किसान गन्ने की छिलाई नहीं कर पा रहे हैं। गन्ना सेंटरों पर पानी भरने से वहां पड़े गन्ने का भी उठान नहीं हो सका है। मिलों में जो गन्ना सरप्लस था, उसे ही पेरा जा रहा है। मिल प्रबंधन का कहना है कि मौसम का असर गन्ना आपूर्ति पर पड़ रहा है। मौसम खुलने के बाद किसानों से गन्ना आपूर्ति में तेजी आने की संभावना है। हालांकि एक दो दिन अगर मौसम की यही स्थिति रही तो मिलों ने नो केन की स्थिति हो जाएगी और मिलों को एक या दो क्रसिंग प्लांट बंद करने पड़ सकते हैं। जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश पटेल का कहना है कि जनपद में अभी तक नो केन की स्थिति नहीं आई है। रविवार को बारिश नहीं होने पर किसानों ने गन्ने की छिलाई कर सेंटरों पर आपूर्ति की है। सोमवार को मौसम साफ रहने पर और ज्यादा गन्ने की आपूर्ति की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।