हल्की बारिश ने नगर की बिजली उड़ाई, लोग हुए परेशान

Jan 24, 2026 02:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

Meerut News - शुक्रवार सुबह से हुई हल्की बारिश ने नगर की बिजली व्यवस्था को प्रभावित किया। तकनीकी फॉल्ट के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली विभाग की टीमें फॉल्ट ढूंढने में जुटी रहीं। फलावदा रोड पर पानी भरने की समस्या भी आई, क्योंकि नालियां जाम थीं।

हल्की बारिश ने नगर की बिजली उड़ाई, लोग हुए परेशान

नगर में शुक्रवार सुबह से हुई धीमी-धीमी बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। हल्की वर्षा के चलते बिजली लाइनों में तकनीकी फॉल्ट उत्पन्न हो गया, जिससे शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह करीब 10:00 बजे शुरू हुई समस्या देर शाम लगभग 4:00 बजे तक बनी रही, जिससे आमजन को भारी असुविधा झेलनी पड़ी। पिछले कई माह से बारिश नहीं होने के कारण बिजली लाइनों के इंसुलेटरों पर धूल की मोटी परत जम गई थी। जब हल्की बारिश शुरू हुई तो ये इंसुलेटर गीले होकर फ्लैशओवर की स्थिति में आ गए, जिससे लाइनों में बार-बार फॉल्ट आने लगा।

तकनीकी कारणों से बिजली ट्रिप होती रही। बारिश के दौरान मेरठ रोड भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के पास, मुबारिकपुर रोड, मवाना थाने के पास कमजोर तारों पर अतिरिक्त दबाव पड़ने से तार टूटने की भी सूचना मिली। सुबह दस बजे से जैसे बारिश कुछ तेज हुई तो लाइनों में फॉल्ट की घटनाएं बढ़ गई और बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बारिश में बिजली विभाग की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में फॉल्ट ढूंढने और तारों की मरम्मत में जुटी रहीं। उपभोक्ताओं ने कहा कि हालांकि बारिश तेज नहीं थी, लेकिन बूंदाबांदी ने ही तकनीकी खामियों को उजागर कर दिया। धूल भरे इंसुलेटर हल्की नमी में अधिक संवेदनशील हो जाते हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट और फॉल्ट की आशंका बढ़ जाती है। नगर के अवर अभियंता चंद्र शेखर मौर्य ने बताया कि कर्मचारियों ने कई जगह लाइनों की जांच कर फॉल्ट दूर किए और टूटे तारों को ठीक किया लेकिन बारिश में कर्मियों को फाल्ट तलाशने में परेशानी हुई। शाम चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। हल्की बारिश से फलावदा रोड पर पानी भरा नगर में हल्की बारिश हुई। बारिश केवल 1.5 मिमी. मापी गई। इतनी बारिश में ही फलावदा रोड कृषक इंटर कॉलेज मवाना के सामने मुख्य मार्ग पर पानी भर गया। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि वहां पर सड़क के एक ओर नाली बनी हुई है, एक और की नाली पहले से ही जाम है इस कारण बारिश होते ही सड़क पर जलभराव हो जाना आम बात है। कई बार पालिका कार्यालय में लिखित रूप से कहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;