ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठप्रतिबंधित प्लास्टिक से सामान बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा

प्रतिबंधित प्लास्टिक से सामान बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा

मेरठ/ परतापुर। हिन्दुस्तान टीम परतापुर के कुंडा गांव में नगर निगम की टीम ने

प्रतिबंधित प्लास्टिक से सामान बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSun, 04 Oct 2020 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ/ परतापुर। हिन्दुस्तान टीम

परतापुर के कुंडा गांव में नगर निगम की टीम ने प्लास्टिक से सामान बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां से करीब 12 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद किया गया। इसे नगर निगम टीम ने जब्त कर लिया। मौके पर ही टीम ने फैक्ट्री संचालक पर 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग होता मिला तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम प्रवर्तन दल को सूचना मिली कि कुंडा में प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग कर बैग, चम्मच, फॉक आदि बनाए जा रहे हैं। सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह और प्रवर्तन दल अधिकारी राजकुमार बालियान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री पर छापा मारकर लॉकडाउन के दौरान बनाई गई 12 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने सामान को जब्त कर लिया। फैक्ट्री मालिक विकास जैन पर जुर्माने के अलावा मशीनों को सील कर दिया। मौके पर प्रतिबंधित प्लास्टिक से बना सामान इतना ज्यादा था कि नगर निगम की गाड़ियां बुलानी पड़ी। बरामद सामान को नगर निगम की टीम साथ ले गई। पूछताछ में यहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि यह सारा सामान लॉकडाउन के दौरान बनाया गया है। इस दौरान फैक्ट्री मालिक गायब रहे। फैक्ट्री में छापे के दौरान इलाके में हडकंप की स्थिति बनी रही। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। सहायक नगर आयुक्त का कहना है कि फैक्ट्री मालिकों पर पैनल्टी लगाई जाएगी और आगे कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

सरकारी जमीन पर कब्जे की थी शिकायत

नगर निगम अधिकारियों को कुंडा में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत थी। जब मौके पर कर्मचारी पहुंचे तो अवैध फैक्ट्री का पता चला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें