Meerut News: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली कारोबार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: रविवार को शहर में ब्रांडेड सामान बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की लीगल टीम और पुलिस ने छापेमारी कर नकली चायपत्ती और ऑलआउट बरामद किया। दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

Meerut News: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली कारोबार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Meerut News: शहर में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने वाले कारोबारियों के खिलाफ रविवार को बड़ी कार्रवाई की गई। सदर दाल मंडी में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की लीगल टीम और पुलिस ने छापेमारी कर लाखों रुपये कीमत की कथित नकली चायपत्ती और ऑलआउट बरामद की। कार्रवाई के दौरान दो दुकानदारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की लीगल टीम के मैनेजर ललित और सुमित आर्य ने नकली उत्पादों की बिक्री की सूचना पर सदर बाजार पुलिस के साथ सदर दाल मंडी स्थित जैन किराना स्टोर और जैन जनरल स्टोर पर छापा मारा।

टीम ने दोनों दुकानों की तलाशी ली, जहां से टाटा ब्रांड की नकली चायपत्ती तथा ऑलआउट बरामद हुए। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया बरामद सामान की पैकेजिंग और ब्रांडिंग संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने पूरा स्टॉक जब्त कर लिया। मौके से दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों दुकानदारों की पहचान आशीष जैन, राकेश जैन के रूप में हुई है। उधर, सीओ कैंट विश्व ज्योति राय का कहना है कि कंपनी के लीगल मैनेजर ललित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।