वार्ता में यौगिक साइंस और क्लिनिकल साइक्लोजी के लिए जागरुक किया

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज मेरठ में प्रवेश के लिए प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। कॉलेज में योगिक साइंस और एप्लाइड क्लिनिकल साइकोलॉजी जैसे रोजगारपरक कोर्स हैं। इसके अलावा, कॉलेज में आधुनिक लाइब्रेरी, हॉस्टल सुविधाएं और 150 सीटों की क्षमता है। छात्राओं को जागरूक करने का उद्देश्य भी है।

वार्ता में यौगिक साइंस और क्लिनिकल साइक्लोजी के लिए जागरुक किया

रघुनाथ गर्ल्स (आरजी) पीजी कालेज मेरठ में प्रवेश को लेकर प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता कुमारी ने सोमवार को कालेज परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कालेज में वोकेशनल प्रोग्राम्स हैं, जिसमें बी.वॉक इन योगिक साइंस, बी.वॉक इन एप्लाइड क्लिनिकल साइक्लोजी जैसे कोर्स हैं, जोकि रोजगार परक कोर्स है। यह कोर्स पूरे मेरठ में केवल आरजी कालेज में ही है। इसके अलावा हर विषय में बीए है और बीएससी में पीसीएम के अलावा फूड साइंस हैं, जोकि बहूत महत्वपूर्ण कोर्स है। प्राचार्या ने बताया कि कालेज में लाइब्रेरी को भी आधुनिक तकनीक से जोड़ा गया है, जिसका लाभ हर छात्रा को मिल रहा है।

साथ ही कालेज में हॉस्टल की सुविधा भी है। इसमें लगभग 150 सीट हैं। हॉस्टल में मैस, वॉशिंग मशीन, जिम आदि की पूरी सुविधा है। बातचीत में उन्होंने बताया कि योगिक साइंस के माध्यम से भविष्य में योगा इंस्ट्रक्टर, वैलनेस कोच, फिटनेस ट्रेनर के लिए रास्ते खुलते हैं और एप्लाइड क्लीनिकल साइक्लोजी में काउंसलर, क्लिनिकल साइक्लोजिस्ट, मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट बन सकते हैं। उनका कहना था कि प्रेसवार्ता के माध्यम से छात्राओं को जागरुक करने का उद्देश्य है। ताकि वह इन क्षेत्रों में भी अपनी रुचि बढ़ाएं। इस अवसर पर प्रो. कुमकुम पारिक, प्रोफेसर सुनीता, प्रोफेसर सुनीता चौधरी रही।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।