Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsPWD Leaves Key Road in Disrepair Villagers Face Severe Travel Issues in Hastinapur
तारापुर फतेहपुर प्रेम मार्ग क्षतिग्रस्त‚, ग्रामीण परेशान

तारापुर फतेहपुर प्रेम मार्ग क्षतिग्रस्त‚, ग्रामीण परेशान

संक्षेप:

Meerut News - हस्तिनापुर में पीडब्ल्यूडी ने तारापुर से फतेहपुर प्रेम गांव तक जाने वाले मुख्य मार्ग का बीच का हिस्सा अधूरा छोड़ दिया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क की स्थिति खराब है, जिससे स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है।

Jan 14, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

हस्तिनापुर। तारापुर से फतेहपुर प्रेम गांव तक जाने वाले करीब साढ़े चार किलोमीटर के मुख्य संपर्क मार्ग को पीडब्ल्यूडी ने कई स्थानों पर बीच का हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे कई गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खादर क्षेत्र के गंगा किनारे बसे फतेहपुर प्रेम गांव का मुख्य मार्ग वर्ष 2025 के अगस्त में आई बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद यह मार्ग जगह-जगह से कट गया था, जिससे ग्रामीणों का संपर्क लगभग टूट गया था। ग्रामीणों की लगातार मांग और शिकायतों के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस मार्ग के निर्माण कार्य को शुरू कराया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष सुंदर सिंह विर्क, ग्रामीण सहकारी समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने तारापुर व फतेहपुर प्रेम गांव की ओर से निर्माण कार्य कर दिया लेकिन बीच का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया है। सड़क पर पड़े हुए पत्थर, गड्ढे, कीचड़ और उबड़-खाबड़ सतह से दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। इस मार्ग से तारापुर, फतेहपुर प्रेम, बड़ी चामरोध, छोटी चामरोध, हरिपुर गांवड़ी समेत अनेक गांवों के ग्रामीण आवागमन करते हैं। अधूरी सड़क के कारण स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों और रोजमर्रा की आवाजाही करने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय से निर्माण कार्य पूरा नहीं होता तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द अधूरे हिस्से को पूरा कराने की मांग की है। उधर, एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जन समस्या को देखते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही निर्माण कार्य कराया जाएगा।