जन-सुनवाई में आई 29 समस्याएं, एमडी ने कराया समाधान

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

ऊर्जा भवन में आयोजित जन-सुनवाई में एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने उपभोक्ताओं की 29 शिकायतें सुनीं, जिनमें बिजली बिल और मीटर से संबंधित मुद्दे शामिल थे। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने भी एमडी से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं।

जन-सुनवाई में आई 29 समस्याएं, एमडी ने कराया समाधान

ऊर्जा भवन सभागार में मंगलवार को आयोजित संभव जन-सुनवाई कार्यकम में एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में मेरठ, गजरौला एवं बुलन्दशहर के उपभोक्ताओं की बिजली बिल एवं मीटर से संबंधित कुल 29 शिकायतें आईं। अधिकांश का मौके पर ही समाधान कराया गया। जन-सुनवाई में निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन आशु कालिया, निदेशक तकनीकी एनके मिश्र, निदेशक वित्त स्वतंत्र कुमार तोमर ने भी उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर समाधान कराया। एमडी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन सुनवाई मे आए सभी प्रकरणों के निस्तारण की समय-समय पर मॉनीटरिंग की जाए। शेष लंबित शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए।

दूसरी ओर, जनसुनवाई में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बुलन्दशहर के जिला अध्यक्ष हरि प्रकाश के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता से मिला। उन्हें ज्ञापन देकर बिना पूर्व सूचना के पूर्व सैनिकों से एसएसओ पद सेवा से निष्कासित किये जाने की कार्रवाई को निरस्त करते हुए पूर्व सैनिकों को यथास्थिति तैनाती दिये जाने की मांग की। जनसुनवाई के दौरान मुख्य अभियन्ता देवेन्द्र चन्द्र वर्मा, पीके सिंह, मोहम्मद सगीर, गुरजीत सिंह, रजनीकांत मिश्रा, एसई अनुराग भल्ला, अभिषेक सिंह, मोहम्मद अरशद, स्टॉफ आफिसर सोनम सिंह, एक्सईएन प्रशांत सोनी, सौरभ मंगला, डीवी सिंह रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।